back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 25, 2025
होमकिसान समाचारबड़ी खबर: किसानों को मिलेगी 2 लाख रुपये की ऋण माफी...

बड़ी खबर: किसानों को मिलेगी 2 लाख रुपये की ऋण माफी एवं 50,000 रुपये

किसान ऋण माफी एवं 50 हजार रुपये देने की योजना

किसानों के द्वारा बैंक से कृषि कर्ज लेने के बाद नहीं चूका पाने के कारण लोन की मात्रा बढती जाती है| जिससे किसान कई बार आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं | कई बार किसान लोन लेने के बाद किसानों की प्रकृति आपदा के कारण उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाती है इस कारण भी किसान उनके द्वारा चुकाया गया लोन नहीं चूका पाते हैं | इस बात को ध्यान में रखते हुए देश के अलग–अलग राज्य किसानों के कर्ज को माफ़ कर रहे है, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य है इन राज्यों में कर्ज माफी की प्रक्रिया जारी है| अब इसमें नया नाम महराष्ट्र का जुड़ गया है | महाराष्ट्र की सरकार ने बजट पेश करते हुए यह किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा की है | इसके लिए वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट में 7,000 करोड़ रूपये जारी किया है | किसान समाधान महराष्ट्र के कृषि कर्ज माफ़ी की पूरी जानकारी लेकर आया है | इतना ही नहीं महारष्ट्र राज्य एक ऐसा राज्य बनने जा रहा है जिसके मुताबिक समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी |

यह भी पढ़ें:  मक्के की फसल में लगने वाले उत्तरी झुलसा रोग की पहचान और उसका उपचार कैसे करें

किसानों का कितना कर्ज माफ होगा ?

महाराष्ट्र के वे सभी किसान जिन्होंने किसी भी बैंक से 2 लाख रूपये तक का कृषि ऋण लिया है उनका लोन माफ़ किया जाएगा | सरकार द्वारा NPA या बिना NPA दोनों तरह के लोन माफ़ किये जाएंगे | वित्त मंत्री ने 2 लाख से ज्यादा बकाया वाले किसानों को एकमुश्त छुट देने का प्रस्ताव रखा है | कितनी छुट दी जाएगी अभी इसकी जानकरी नहीं दी गई है |

किसान कर्ज माफी किन बैंकों को दिया जाएगा

राज्य के किसानों के द्वारा लिया गया किसी भी बैंक से कृषि लोन को माफ़ किया जाएगा इसलिए उन सभी किसानों का लोन माफ़ किया जाएगा जो सहकारी , राष्ट्रीय, तथा ग्रामीण बैंक से कृषि लों लिया है उनका लोन माफ़ किया जाएगा |

किन किसानों को दिए जाएंगे 50 हजार रुपये

महाराष्ट्र में लोन माफ़ी में एक बड़ा ऐलान यह है कि जिन किसानों ने समय पर कृषि लोन को चुकाया है उनको भी लाभ दिया जाएगा | एसे किसान जो 3 साल से अपने कर्ज नियम से जमा कर रहे हैं उन्हें 50,000 रूपये देने की स्कीम का भी ऐलान किया गया है | इसका मतलब यह हुआ कि लोन लेने वाले किसानों को कम से कम 50,000 रुपये दिए जाएंगे |

यह भी पढ़ें:  जानिए इस साल मानसून में कैसी रहेगी बारिश, स्काईमेट ने जारी किया मानसून का पूर्वानुमान

लोन माफ़ी की शुरुआत कब किया जाएगा

महाराष्ट्र विधान सभा में अभी बजट स्तर चल रहा है | किसानों की लोन माफ़ी का प्रस्ताव रखा गया है जिसके लिए 7,000 करोड़ रुपया जारी किया गया है | लोन माफ़ी का प्रारूप का जिक्र नहीं किया गया है | इसके लिए इंतजार करना होगा |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

34 टिप्पणी

  1. Sir namaskar
    Mera name arvind kumar hai
    Mera ganv Tittarwada
    Block kairana
    District Shamli up
    Se hu
    Sir mene BA. Final kiya h
    Father ki deth k bad khet sambhalta hu
    Or ak garib family se hu sir meri probnlm h k mujhe apne kheto m sinchai k liye bhut problm hoti h m boring k liye bhut prayas kiye but koi fayda nhi agr aap sir koi gov. Side se kuchh help ya koi nidhi ho to kripya kr k btaye

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News