किसान समाधान के बारे में

हमारे बारे में

किसानों तक सही जानकारी, आसान भाषा में

किसान समाधान एक हिन्दी कृषि सूचना मंच है, जिसका उद्देश्य किसानों तक खेती-किसानी, सरकारी योजनाओं, मंडी भाव, मौसम और कृषि तकनीकों से जुड़ी उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।

किसानों की समस्या का एक निदान।।

हमारी शुरुआत

भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की बड़ी आबादी आज भी कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों पर निर्भर करती है। भारत ने खाद्यान्न, फल-सब्जी, दुग्ध उत्पादन और अन्य कृषि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके बावजूद अनेक किसानों के लिए समय पर सही जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं तक पहुंच एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

खेती में बदलते मौसम, बढ़ती उत्पादन लागत, नई तकनीकों, बाजार के उतार-चढ़ाव और योजनाओं के बदलते नियमों के कारण किसानों तक विश्वसनीय एवं समझने योग्य जानकारी पहुंचाना पहले से अधिक आवश्यक हो गया है।

इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किसान समाधान की शुरुआत वर्ष 2015–16 में की गई। हमारा प्रयास किसानों को कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों की जानकारी एक ही स्थान पर सरल हिन्दी में उपलब्ध कराना है, ताकि वे उपलब्ध विकल्पों को समझकर बेहतर निर्णय ले सकें।

हमारा लक्ष्य

उपयोगी कृषि जानकारी को प्रत्येक हिन्दी भाषी किसान तक पहुंचाना

किसान समाधान का लक्ष्य किसानों को खेती और उससे जुड़े क्षेत्रों की जानकारी आसान, स्पष्ट और उपयोगी रूप में उपलब्ध कराना है। हम वेबसाइट, एंड्रॉयड ऐप, यूट्यूब चैनल और किसान प्रशिक्षण जैसे माध्यमों से जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

किसान समाधान पर क्या उपलब्ध है?

किसान समाधान पर कृषि और ग्रामीण आजीविका से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी प्रकाशित की जाती है।

  • कृषि समाचार किसानों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें
  • सरकारी योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान योजनाओं की जानकारी
  • किसान सलाह कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की उपयोगी सलाह
  • जैविक एवं प्राकृतिक खेती कम लागत और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी
  • मौसम और चेतावनियां मौसम पूर्वानुमान एवं सक्रिय मौसम अलर्ट
  • मंडी भाव राज्य, जिला और मंडी के अनुसार फसलों के भाव
  • उन्नत किस्में फसलों की उन्नत किस्मों और बीजों की जानकारी
  • कृषि यंत्र आधुनिक कृषि मशीनों, उपकरणों और सब्सिडी की जानकारी
  • फसल उत्पादन बुवाई से कटाई तक फसल प्रबंधन की जानकारी
  • कृषि नवाचार खेती में उपयोग हो रही नई तकनीक और प्रयोग
  • पशुपालन एवं मत्स्य पालन पशुपालकों और मछली पालकों के लिए उपयोगी जानकारी
  • सफल किसानों की कहानियां प्रेरक अनुभव और खेती के सफल मॉडल
हमारे कार्य के आधार

सरलता, उपयोगिता और विश्वसनीयता

आसान भाषा

जटिल कृषि और योजना संबंधी जानकारी को सरल हिन्दी में प्रस्तुत करना।

उपयोगी जानकारी

ऐसी जानकारी को प्राथमिकता देना जो किसानों के निर्णय में सहायता कर सके।

विश्वसनीय स्रोत

सरकारी विभागों, संस्थानों और संबंधित आधिकारिक स्रोतों पर आधारित जानकारी देना।

हमसे जुड़े रहें

किसान समाधान के विभिन्न माध्यम

कृषि समाचार और उपयोगी जानकारी के लिए वेबसाइट के साथ हमारे अन्य आधिकारिक माध्यमों से भी जुड़ें।