Wednesday, March 22, 2023

देश के इन सभी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की सम्भावना

आगामी दिनों में देश के विभिन्न जिलों के लिए मौसम पूर्वानुमान

पिछले सप्ताह पूर्वी भारत के आसम, आंध्र प्रदेश, झारखंड , बिहार, उत्तर प्रदेश तथा कई अन्य राज्यों में चक्रवाती तूफान देखने को मिला था | इन सभी राज्यों में तेज हवा के साथ भरी बारिश हुई थी | इस बार भारत के पश्चिमी छोर पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है | जिससे उत्तर तथा उत्तर पश्चिम भारत में समय से पूर्व मौसम में धूल भरी आंधी के साथ भारी  बारिश होगी | जिससे तापमान में कमी आएगी |

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब तथा राजस्थान से सटे उत्तरी पाकिस्तान में पश्चमी विक्षोभ बना हुआ है | जिसके कारण उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होंगे | चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान तथा रजस्थान बना हुआ है | इसके अलावा अरब सागर से हवाएं अपने साथ नमी लेकर आ रही है जिससे उत्तर भारत में उमस भरी हवाएं चलने की सम्भावना है | यह हवाएं उत्तर – पश्चिम मैदानी भागों में उमस भरी हवाएं ला रही हैं |

इन राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद

- Advertisement -

14 मई तक इन राज्यों में भारी बारिश होने कि उम्मीद है | जैसे – जैसे पश्चिम भारत से मध्य भारत और उत्तर मध्य भारत में बारिश का स्तर कम होता जायेगा | इसके आलावा पूर्वी भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश राज्यों में कई जगह हल्की से मध्य बारिश होगी |अगर मध्य भारत की बात करें तो , यहाँ पर दक्षिण – पश्चिम हवाएं राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों में बह रही है | कुछ दिनों में इन सभी जगहों पर दिन का तापमान में 2 डिग्री की कमी आएगी | इसके अलावा 13 से 14 मई तक मध्य तेज हवा के साथ बौछारे पड़ने की उम्मीद हैं |

यह भी पढ़ें   इस वर्ष अधिक पैदावार के लिए किसान इस तरह करें मटर की इन उन्नत किस्मों की बुआई

राजस्थान के जिले

पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनू, राजसमन्द, सीकर, सिरोही, उदयपुर एवं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जौधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर जिलों में आंधी तूफान  (40-50) किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने के आलावा कहीं- कहीं बारिश होने की सम्भावना है |

मध्यप्रदेश के जिले

- Advertisement -

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मध्यप्रदेश के  भोपाल, रायसेन, राजगढ़,  विदिशा, सिहोर, धार इंदौर,  बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झबुआ देवास, आगर-मालवा, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, उमरिया, अनुपपुर, शहडोल, कटनी, दिंडोरी, जबलपुर, बलाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ, पन्ना, बेतुल, हरदा, होशंगाबाद आदि जिलों में कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना है |  ऐसा मौसम मध्यप्रदेश के बिभिन्न जिलों के कुछ स्थानों पर 14 मई तक रहेगा अतः किसान जब तक सतर्क रहें |

उत्तरप्रदेश एवं बिहार

12 मई से बिहार एवं उत्तरप्रदेश के मौसम परिवर्तन की सम्भावना हैं वहीँ पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा |पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है | चेतावनीः- पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है | 12 मई से 14 मई के बीच दोनों राज्यों के अधिकांश जिलों में आंधी तूफान  (40-50) किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने के आलावा कहीं- कहीं बारिश की बौछारे गिरने की सम्भावना है | इस तरह का मौसम 14 मई तक रहेगा अतः किसान जब तक सतर्क रहें |

यह भी पढ़ें   धान की फसल में हुआ भूरा तना मधुआ कीट का आक्रमण, किसान इस तरह करें नियंत्रण

पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़

मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा राज्यों के सभी जिलों में को कहीं कहीं में कुछ स्थानों में आगामी समय में आंधी तूफान  (40-50) किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने के आलावा कहीं- कहीं बारिश होने की सम्भावना है | इस तरह का मौसम 14 मई तक रहेगा अतः किसान जब तक सतर्क रहें | इस तरह का मौसम 14 मई तक या उसके आगे भी रह सकता है  अतः किसान जब तक सतर्क रहें |

 दक्षिण के राज्य केरल और तमिलनाडु में अलग – अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी | इसके अलावा शेष भारत में मौसम में कोई परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है | उन सभी जगहों पर तेज धूप के साथ लू चलेगी | जो लम्बे समय तक जरी रहने की उम्मीद है |

वर्ष 2019 के लिए मानसून पूर्वानुमान  

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
859FollowersFollow
54,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

ऐप खोलें