28.6 C
Bhopal
बुधवार, जुलाई 9, 2025
होमकिसान समाचारगेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की सरकारी खरीद के लिए पंजीयन...

गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की सरकारी खरीद के लिए पंजीयन का आज आखरी दिन

चना, मसूर, सरसों एवं गेहूं पंजीयन

रबी फसल की खरीदी के लिए अलग-अलग राज्य सरकारों के द्वारा किसानों से पंजीकरण करवाए जा रहे हैं | इसके लिए कुछ राज्यों में किसानों का पंजीयन का अंतिम दौर चल रहा है | पंजीकृत किसान ही अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को मंडी पर बेच सकते है | मध्य प्रदेश में रबी फसल के लिए पंजीयन 25 फरवरी को बंद कर दिए गए थे , जिससे राज्य के बहुत से किसान पंजीयन से वंचित रह गये थे | इसको देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने रबी फसल गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन हेतु पोर्टल 3,4 तथा 5 को पुन: शुरू किया था जिसका आज अंतिम दिन है | किसान आज शाम तक रबी फसल का पंजीयन करवा सकते हैं |

यह पंजीयन कहाँ हो रहा है ?

मध्य प्रदेश सरकार ने 3 दिनों के लिए रबी फसल की पंजीयन शुरू किया है | यह पंजीयन सिर्फ सहकारी समितियों के केन्द्रों पर ही किये जा सकेंगे | इन 3 दिनों में किसान ऑनलाइन पंजीयन नहीं करवा सकते हैं | पंजीयन का आज अंतिम दिन है | दुबारा से खोले गये पोर्टल में सिर्फ 5 मार्च तक ही पंजीकरण किया जाना है, इसके बाद पोर्टल बंद हो जायेगा |

यह भी पढ़ें:  मंडी में गेहूं ले जाने से पहले किसान करें यह काम, वरना नहीं खरीदा जाएगा समर्थन मूल्य पर गेहूं

खरीदी कब से शुरू होगा

मध्य प्रदेश में रबी फसल की कटाई अलग–अलग जिलों में अलग–अलग समय पर होती है इसको देखते हुए राज्य में रबी फसल की सरकारी खरीदी संभाग के अनुसार अलग – अलग समय पर शुरू की जाएगी | 22 मार्च से इन्दौर तथा उज्जैन संभाग में रबी फसल की सरकारी खरीदी की जावेगी तथा शेष संभागो में 1 अप्रैल से रबी फसल की खरीदी शुरू की जाएगी इस वर्ष सरकार ने 15 मई तक सभी रबी फसलों की खरीदी करने का लक्ष्य रखा है |

फसल पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज

किसानों को अनिवार्य रुप से समिति स्तर पर पंजीयन हेतु आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर की जानकारी उपलब्ध करवाना होगा | किसानों को पंजीयन करवाते समय कृषक का नाम, समग्र आई डी नम्बर, ऋण पुस्तिका, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, बैंक का आईएफएससी कोड, मोबाइल नम्बर की सही जानकारी देना होगा | वनाधिकार पट्टाधारी एवं सिकमी किसानों को पंजीयन के लिए वनपट्टा तथा सिकमी अनुबंध की प्रति होनी चाहिए |

यह भी पढ़ें:  किसान इस समय पर करें कपास की बिजाई, कृषि विभाग ने दी किसानों को सलाह
Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News