लॉक डाउन में हार्वेस्टर चालकों के लिए पास
कोरोना वायरस को देखते हुए रबी फसल खास कर गेहूं की कटाई प्रभावित नहीं हो इसके लिए अलग-अलग राज्य सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है | कृषि के क्षेत्र में कृषि यंत्रों का अधिक प्रयोग होने के कारण फसल की कटाई भी मशीन से होने लगी है | अभी देश में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है | वहीँ बिहार जैसे राज्य में गेहूं की कटाई 1 अप्रैल से शुरू हो जाती है | वर्ष 2019–20 में बिहार कृषि विभाग ने किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्रों दिए थे जिससे कम समय में अधिक काम हो | लेकिन कोविड–19 के कारण कृषि कार्य पर असर पड़ा है | मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं उत्तरप्रदेश राज्यों ने पहले ही साफ़ कर दिया है की लॉक डाउन में फसल कटाई एवं कृषि यंत्रों पर रोक नहीं है | हार्वेस्टर चालक जिला स्तर पर ले सकते हैं परमिशन |
बिहार कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गेहूं की कटाई हार्वेस्टर या रीपर–कम–बाइन्डर से कराये जाने पर विभाग द्वारा जोर दिया जा रहा है | राज्य में बड़ी मात्रा में गेहूं की कटाई कम्बाईन हार्वेस्टर से की जाती है | यहाँ उपलब्ध कम्बाईन हार्वेस्टर के चालक प्राय: पंजाब से आते हैं | कोरोना के कारण लॉक डाउन की स्थिति में आवा–जाहि प्रतिबंधित है | अत: कम्बाईन हार्वेस्टर मालिकों को बाहर से हार्वेस्टर चालक लाने के लिए या कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ आने वाले चालकों को पास निर्गत करने हेतु जिला पदाधिकारियों को कहा गया | साथ ही, कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कम्बाईन चालकों को पास निर्गत करने का निर्णय लिया गया है |
कोविड-19 के कारण किए गए लॉकडाउन के दौरान निम्नलिखित कृषि और संबद्ध गतिविधियों को छूट
- पशु चिकित्सा अस्पताल।
- एमएसपी परिचालनों सहित कृषि उत्पादों की खरीद हेतु उत्तरदायी समस्त अभिकरण।
- जिन मंडियों का संचालन कृषि उपज मंडी समिति द्वारा किया जाता है या राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाता है।
- किसानों और खेत श्रमिकों द्वारा खेती का कार्य।
- फार्म मशीनरी से संबंधित कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी)।
- उर्वरक, कीटनाशक और बीज के विकास और पैकेजिंग में कार्यरत इकाइयां।
- कम्बाइन हार्वेस्टर और कृषि/बागवानी उपकरणों की कटाई और बुवाई से संबंधित मशीनों की अंतर-राज्य आवाजाही।
,मछली पालन हेतु लोन
सर आप छोटे स्तर से शुरू कर सकते हैं | इसके लिए आप प्रोजेक्ट बनाएं, अपने यहाँ के मछली पालन विभाग में सम्पर्क कर आवेदन करें | प्रोजेक्ट अप्रूव होने पर आप बैंक से लोन हेतु आवेदन करें |
Need updates
किस चीज का अपडेट चाहिए सर | इस वर्ष अभी कोई पाबंदी नहीं है राज्यों के बीच आने जाने में | यह जानकारी पिछले वर्ष कोरोना लॉक डाउन के समय की है |