back to top
गुरूवार, मई 2, 2024
होमकिसान समाचारफाल आर्मी वर्म कीट का फिर से फसलों पर हमला, कृषि विभाग...

फाल आर्मी वर्म कीट का फिर से फसलों पर हमला, कृषि विभाग ने जारी की सलाह

फसलों में फाल आर्मी वर्म कीट से सुरक्षा

  फसलों के लिए सबसे खतरनाक कीट फाल आर्मी वर्म  है | यह कीट कुछ वर्ष पहले भारत में आया था और देखते–देखते पुरे देश में फैल गया है | समय – समय पर इस कीट पर काबू पाया जाता है लेकिन फिर से यह कुछ राज्यों में आ जाता है | अभी बिहार में यह कीट अपना असर दिखने लगा है | इसके लिए राज्य सरकार ने किसानों को सलाह जारी किया है |  यह सलाह बिहार ही नहीं बल्कि सभी राज्यों के लिए हैं |

पिछले कुछ माह पहले ही राज्य में 500 एकड़ पर इस कीट का प्रकोप हुआ था और इसमे काफी फसल को नुकसान हुआ था |  कीट का प्रकोप हो उससे पहले ही उसकी रोकथाम के लिए किसानों को कुछ उपाय करना है | जिसकी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है | किसान भाई नीचे दिया गया विडियो के मधयम से भी जानकारी ले सकते हैं |

यह भी पढ़ें   यदि आपके पास पशु है तो बारिश के मौसम में करें यह काम, नहीं होगा आर्थिक नुकसान

कृषि विभाग के तरफ से जारी सलाह

कृषि विभाग द्वारा फाल आर्मी-वर्म पर नियंत्रण करने हेतु किसान भाईयों एवं बहनों के लिए एडवाईजरी जारी की गई है |

  1. फाल आर्मी वर्म पर नियंत्रण करने हेतु किसान मक्का फसल का अलग–अलग समय पर बुआई नहीं करके बड़े क्षेत्रों में एक साथ एक ही समय पर बुआई करें |
  2.  आर्मी वर्म के प्रकोप को कम करने के लिए हाईब्रिड मक्का, जिसकी बाली की उपरी परत हसक कड़ा हो, उसकी बुआई को बढ़ावा दिया जाए |
  3. मक्का के साथ उपयुक्त दलहनी फसलों की इंटरक्रापिंग फसल लगावें |
  4. फसल के प्रारंभिक अवस्था से 30 दिनों तक 10 पक्षी बैठका प्रति एकड़ की दर से खेत में लगावें तथा बाली आने के समय पक्षी बैठका हटा दें |
  5. मक्का फसल लगाने के पूर्व फसल के चारों ओर ट्रैप क्रास जैसे नेपियर को 3 – 4 लाईन में बुआई करें |
  6. फल आर्मी वर्म प्रबंधन के लिए खेतों में फेरोमोन ट्रैप का व्यवस्था करें |
  7. प्रारंभिक अवस्था में कीटों की संख्या को बढ़ाने से रोकने एवं उनके प्रबंधन पर धयान केन्द्रित किया जाए |
यह भी पढ़ें   धान की खेती करने वाले किसान जुलाई महीने में करें यह काम, मिलेगी भरपूर पैदावार

फाल आर्मी का कीट से वाचाव ?

किसान भाई अगर आप के फसल में फाल आर्मी वर्म कीट का प्रकोप हो जाता है तो कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए | इस कीट की रोकथाम के लिए किसान समाधान कीटनाशक की नाम तथा उसका उपयोग कि जानकारी लेकर आया है |

फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान | जैविक एवं रासायनिक तरीके से नियंत्रण | Fall Armyworm Insect |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप