back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 25, 2025
होमकिसान समाचारउत्तर प्रदेशबाढ़ प्रभावित 3 लाख 48 से अधिक किसानों को दिया गया...

बाढ़ प्रभावित 3 लाख 48 से अधिक किसानों को दिया गया 113 करोड़ 20 लाख रुपये का मुआवजा

बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान राशि

देश में इस वर्ष कई जिलों में अधिक बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई थी जिसके कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था | ऐसे में किसान सरकार से दी जाने वाली मदद की राह देख रहे हैं | कई राज्यों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान के सर्वे का कार्य पूरा हो चूका है परन्तु अभी तक उन्हें सहायता राशि नहीं दी गई है | वहीँ उत्तरप्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों को सहायता राशि दे दी है |

19 जनपदों के किसानों को दिया गया मुआवजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने अपने सरकारी आवास पर बाढ़ से प्रभावित 19 जनपदों के 03 लाख 48 हजार 511 किसानों को क्षतिपूर्ति अनुदान के रूप में 113 करोड़ 20 लाख 66 हजार रुपये की धनराशी उनके बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी है | मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की मेहनत बाढ़ की चपेट में आ गई थी यह धन राशि किसानों के नुकसान की काफी हद तक भरपाई करने में मददगार साबित होगी | मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद लखीमपुर खरी, गोरखपुर, बाराबांकी, बहराइच और सिद्धार्थ नगर के किसानों से बात भी की |

यह भी पढ़ें:  कृषि विभाग ने इन 25 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस किए निलंबित

अनुदान राशि डी.बी.टी.के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में

इस वर्ष बाढ़ से प्रभावित किसानों तथा क्षति सम्बंधित विवरण को पहली बार ऑनलाइन करते हुए एन.आई.सी. के माद्यम से वेब बेस्ड क्षति सर्वेक्षण तथा राहत वितरण तैयार किया गया, जिसके माध्यम से कृषि निवेश अनुदान राशि डी.बी.टी.के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई |

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

2 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News