back to top
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
होमकिसान समाचारमहिला किसानों को प्रशिक्षण के साथ दिया जा रहा है कृषि यंत्रों...

महिला किसानों को प्रशिक्षण के साथ दिया जा रहा है कृषि यंत्रों पर अनुदान

महिला किसान प्रशिक्षण एवं कृषि यंत्र अनुदान कार्यक्रम

कृषि क्षेत्र में महिलाएँ परंपरागत ढंग से जुताई, बीज बुवाई, फसल सिंचाई, निराई-गुड़ाई, खरपतवार और फसल कटाई जैसे अनेक कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाती है। ऐसे में महिलाएँ आज के समय की आधुनिक खेती में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को देखते हुए राजस्थान सरकार राज्य में महिला किसानों को पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दे रही है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2022–23 के अनुसार राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन के तहत भूमिहीन कृषि श्रमिकों को कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए राज्य में 1 दिसम्बर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से महिला श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।

352 पंचायत समितियों से 50 हजार महिला होंगी प्रशिक्षित

राज्य के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए राज्य की 352 पंचायत समितियों में एक हजार 667 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 50 हजार कृषि श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें से अब तक विभिन्न पंचायत समितियों में 507 प्रशिक्षण शिविरों से 15 हजार 210 महिला श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें   धान की खेती करने वाले किसान जुलाई महीने में करें यह काम, मिलेगी भरपूर पैदावार

6 विधाओं का दिया जा रहा प्रशिक्षण 

राजस्थान के कृषि आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि भूमिहीन कृषि श्रमिकों को प्रशिक्षण शिविर में 6 विधाओं का आवश्यकता के आधार पर प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। जिसमें कृषि यंत्रों के उपयोग व संधारण (हस्तचलित एवं अर्द्धयांत्रिकी), उन्नत बागवानी तकनीक, संरक्षित संरचनाओं का संधारण, पॉली हाउस, ग्रीन हाउस, शेडनेट, पौध संरक्षण यंत्रों का उपयोग व रखरखाव, जैविक आदान निर्माण की वैज्ञानिक विधियाँ और फल सब्जी परिरक्षण विषयों पर मौखिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

महिला कृषि श्रमिकों को दिए जाएंगे कृषि यंत्र 

राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मिशन के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2022–23 में 50 हजार भूमिहीन महिला कृषि श्रमिकों को कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही एक लाख भूमिहीन श्रमिकों को हस्तचलित कृषि यंत्र देकर लाभान्वित किया जाएगा। शेष श्रमिकों को द्वितीय चरण में वर्ष 2023–24 में प्रशिक्षण एवं कृषि यंत्र देकर लाभान्वित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   पशुओं में बाँझपन विषय को लेकर आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर, किसानों को दी यह सलाह

इसी प्रकार मिशन के तहत बजट घोषणा वर्ष 2022–23 के अनुसार आगामी 2 वर्षों में एक लाख श्रमिकों को कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कृषि कार्यों में भूमिहीन श्रमिकों के अहम योगदान को ध्यान में रखते हुए 2 लाख श्रमिकों को 5 हजार रूपये प्रति परिवार को हस्तचालित कृषि यंत्र मुहैया करवाए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ रूपये का अनुदान प्रस्तावित है।

पंचायत स्तर पर हो रहा चयन 

कृषि संबल मिशन के तहत कृषि कार्यों में भूमिहीन महिला श्रमिकों को प्रशिक्षण एवं कृषि यंत्रों से लाभान्वित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर समिति का गठन किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक द्वारा चयन किया गया है। समिति द्वारा 4 ग्राम पंचायतों से 30 कृषि श्रमिकों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप