back to top
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
होमकिसान समाचारन्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 10 मार्च तक पंजीयन...

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 10 मार्च तक पंजीयन करायें

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन शुरू

सरकार प्रत्येक खरीफ तथा रबी फसलों को मिलाकर 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है | इसी में से रबी फसल में गेंहू के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है | वर्ष 2019 – 20 के लिए गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रुपया है | न्यूनतम समर्थन मूल्य का मतलब यह होता है की किसान अपनी फसल को इससे अधिक मूल्य पर बेचे अगर यह मूल्य नहीं मिलता है तो सरकार अपने तय किये हुये मूल्य पर खरीदी करेगी |

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 – 20 के लिए किसानों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुलभ कराने रबी विपणन वर्ष 2019 – 20 में किसानों से गेंहूँ क्रय करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिशिचत करने के निर्देश दिए हैं | इसके लिए खरीदी केन्द्रों पर आवश्यकता का आंकलन कराकर आवश्यक धनराशि, बोरों, स्टाफ तथा कृषकों के लिए सुविधायें आदि गेंहूँ क्रय हेतु सभी व्यवस्थायें आगामी 10 मार्च तक अवश्य पूरी कर ली जाये  | खरीदी से बिचौलियों को दूर रखने के लिए कदम उठायें |

यह भी पढ़ें   सरकार ने आगे बढ़ाई ऋण जमा करने की तारीख, किसान अब इस तारीख तक जमा कर सकेंगे रबी फसलों का लोन

इसके लिए किसानों को पंजीयन कब कराने होंगे ?

किसानों को खरीदी में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना जरुरी है | इसके लिए किसानों को नजदीकी के या जहां पर आप के सहकारी बैंक में खाता है वहां पर जाकर पंजीयन करायें | यह पंजीयन 10 मार्च तक किया जायेगा |इसके लिए किसान ऑनलाइन पंजियन करवा सकते हैं |

खरीदी कब शुरू की जाएगी ?

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 1 अप्रैल से गेंहू की खरीदी शुरू हो जायेगा इसलिए किसानों को 10 मार्च से पहले पंजीयन जरुर करा लें | 

उत्तरप्रदेश में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए क्लिक करें 

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप