back to top
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
होमकिसान समाचारकिसानों को मुफ्त में दिए जाएँगे सरसों की इन 9 नई उन्नत...

किसानों को मुफ्त में दिए जाएँगे सरसों की इन 9 नई उन्नत किस्मों के बीज

सरसों की उन्नत किस्म के बीज

किसी भी फसल की अधिक पैदावार के लिए अच्छे बीजों का होना अत्यंत आवश्यक है, अच्छे बीजों से फसल के उत्पादन एवं उत्पादकता में 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है। अच्छी किस्मों के बीजों की महत्ता को देखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को यह बीज अनुदान पर दिए जाते हैं। इस कड़ी में राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में तिलहनी फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए सरसों की उन्नत किस्मों के बीज अनुदान पर दे रही है।

सरसों राजस्थान की प्रमुख तिलहनी फसल है। यह सिंचित क्षेत्रों एवं संरक्षित नमी के बारानी क्षेत्रों में भी ली जा सकती है। सरसों की फसल कम लागत व कम सिंचाई सुविधा में अन्य फसलों की तुलना में अधिक लाभ प्रदान करती है। सरसों फसल को एकल या अन्य फसलों के साथ मिश्रित फसल के रूप में भी बोया जा सकता है।

सरसों की इन उन्नत किस्मों के बीज फ्री में दिए जाएँगे

राजस्थान सरकार राज्य के किसानों को रबी सीजन 2022-23 में सरसों विशेष कार्यक्रम के तहत सरसों की 9 उन्नत किस्मों के बीज का वितरण निःशुल्क करने जा रही है। योजना के तहत सरसों का उत्पादन बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग सरसों की नई किस्मों व 10 वर्ष से कम अवधि की किस्मों को किसी क्षेत्र में शुरुआत एवं प्रचलन में लाए जाने हेतु कृषकों को बीज मिनी किट वितरण किए जाएँगे। यह क़िस्में इस प्रकार है:-

  1. आर.एच.– 725
  2. गिरिराज 
  3. आर.एच.- 761
  4. सी.एस. – 58 
  5. आर.जी.एन.-298 
  6. पी.एम.-31 
  7. आर.एच.-749 
  8. जी.एम.-3
  9. सी.एस.-60  
यह भी पढ़ें   मुर्रा भैंस के साथ ही अब सरकार देगी अच्छी नस्लों की गायों को बढ़ावा

किसानों को सरसों की उन्नत किस्मों के कितने बीज दिए जाएँगे

रबी सीजन 2022-23 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन–तिलहन अन्तर्गत सरसों विशेष कार्यक्रम के तहत 9 प्रकार की उन्नत किस्मों के 7,34,400 मिनी किट सरसों उत्पादन वाले 30 जिलों में वितरित किये जाएँगे। प्रत्येक मिनी किट में 2 किलोग्राम बीज रहेंगे। सरकार का अनुमान है कि इससे राज्य में 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की बुवाई की जा सकेगी।

इन किसानों को दिए जाएँगे सरसों की उन्नत किस्मों के बीज

राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों को तिलहन की पैदावार तथा रकबा बढ़ाने के लिए नि:शुल्क मिनी किट दे रही है। मिनी किट प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता तय की गई है, जिसके तहत किसानों को मुफ्त में बीज दिए जाएँगे।

  • सरसों विशेष कार्यक्रम में वितरित किये जाने वाले मिनी किट का आयोजन जिले के ग्राम पंचायतों के गावों में करवाया जायेगा।
  • सरसों मिनी किट आयोजन हेतु क्षेत्र में कम से कम 25 हेक्टेयर का क्लस्टर बनाया जायेगा।
  • सरसों बीज मिनी किट का वितरण केवल महिला कृषक को ही किया जायेगा। जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत लघु एवं सीमान्त महिला कृषकों को दिये जाएँगे।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति तथा गरीबी की रेखा में जीवनयापन करने वाले कृषकों एवं गैर–खातेदार/ खातेदार कृषकों को प्राथमिकता से देय है |
यह भी पढ़ें   किसानों ने अभी तक खरीफ सीजन में सबसे अधिक की इन फसलों की बुआई

किसान सरसों के बीज फ्री में लेने के लिए आवेदन कहाँ करें

सरकार द्वारा राज्य के इच्छुक किसानों को सरसों बीज मिनी किट का वितरण ऑनलाइन तरीके से राज किसान साथी पोर्टल पर जन आधार कार्ड के माध्यम से किया जायेगा। अतः राज्य के जो भी पात्र किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इसके लिए https://rajkisan.rajasthan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बाद चयनित किसानों को सरसों बीज की उन्नत किस्मों का वितरण निःशुल्क किया जायेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप