कृषि विभाग सीधी भर्ती
देश में रोजगार के सृजन एवं आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा सरकारी कार्यों को करने के लिए सरकार समय–समय पर ख़ाली पदों पर भर्तियाँ करती हैं। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा किसानों के कल्याण के लिए कृषि विभाग द्वारा कई कार्य किए जाते हैं, जिनको करने के लिए कई लोगों की आवश्यकता होती है। जिनको पूर्ण करने के लिए कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर पदों पर भर्ती की जाती है। इस कड़ी में राजस्थान कृषि विभाग ने सभी किसानों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए नई नौकरियों के साथ ही ख़ाली पड़ें पदों के लिए भर्ती निकालने जा रही है।
राजस्थान कृषि विभाग ने कृषि अधिकारी के 25, कृषि पर्यवेक्षक के 430, निजी सहायक ग्रेड-II (शीघ्र लिपिक) के 16 और कनिष्ठ सहायक के 84 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए सम्बन्धित भर्ती एजेन्सियों को अभ्यर्थना भिजवाई है। जिसके तहत जल्दी ही भर्ती की जाएगी
इन पदों पर की जाएगी भर्ती
अतिरिक्त निदेशक कृषि (प्रशासन) श्री हीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ तत्परता से काश्तकारों को देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नयें पद सृजन के साथ रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में कृषि अधिकारी के 25 पदों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग को, कृषि पर्यवेक्षक के 430 पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को और निजी सहायक ग्रेड-II के 16 पदों एवं कनिष्ठ सहायक के 84 पदों के लिये प्रशासनिक सुधार विभाग को अभ्यर्थना भिजवाई जा चुकी है। शीघ्र ही भर्ती एजेन्सियों द्वारा इन पदों पर भर्ती की जायेगी।
Yes
Aaj ka made ka bao
Kirsi adhkari
Kisano ko jarurt pura karne ke liy