मध्य प्रदेश

रायसेन के बासमती की दुनिया में धूम, 47 देशों तक पहुंचा निर्यात; सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए किए बड़े ऐलान

रायसेन के बासमती चावल की मांग 47 देशों में है। पिछले वर्ष करीब 1,800 करोड़ रुपए का बासमती निर्यात हुआ। जानिए किसानों की आय, सिंचाई और कृषि प्रसंस्करण को लेकर सरकार की योजनाएं।

raisen-basmati-rice-export-dr-mohan-yadav

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के किसानों की मेहनत अब देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रायसेन के बासमती चावल की मांग दुनिया के 47 देशों में है। पिछले वर्ष जिले से करीब 1,800 करोड़ रुपये का बासमती निर्यात हुआ।

मुख्यमंत्री ने रायसेन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रायसेन की पहचान अब केवल सांची, भीमबेटका और भोजपुर के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के बासमती चावल और गेहूं के स्वाद के लिए भी बन रही है।

बासमती और गेहूं के साथ किसान कर रहे फसल विविधीकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रायसेन के किसान पारंपरिक फसलों के साथ अब फल और सब्जियों की खेती को भी बड़े स्तर पर अपना रहे हैं। फसल विविधीकरण से किसानों के लिए आय के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए उन्हें प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से भी जोड़ा जाए, ताकि कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य किसानों को मिल सके।

केन-बेतवा परियोजना से बढ़ेगी सिंचाई क्षमता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का लाभ रायसेन जिले को मिलने वाला है। इससे जिले की सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों के साथ खड़ी है।

कृषि क्षेत्र के लिए सरकार के बड़े फैसले

  1. 0% ब्याज पर कृषि ऋण: किसानों को बिना किसी ब्याज के शून्य प्रतिशत (0%) ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता रहेगा और ऋण चुकाने के लिए पूरे 1 वर्ष का समय मिलेगा।
  2. सहकारी खातों में सुधार: सहकारी समितियों और खातों की पुरानी गड़बड़ियों को दूर कर हजारों किसानों को पुनः ऋण एवं योजनाओं का लाभ दिलाया गया है।
  3. फूड पार्क और कोल्ड चेन: कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए फूड पार्क, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
  4. हर जिले मेंमत्स्य हैचरी‘: दुग्ध उत्पादन को 12% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही राज्य के प्रत्येक जिले में एक आधुनिक मत्स्य हैचरी (Fish Hatchery) विकसित की जाएगी।
  5. जमीन बेचने की अपील: भोपाल के आसपास विकसित हो रहे रोड कॉरिडोर और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का सीधा लाभ रायसेन को मिलेगा। इसलिए मुख्यमंत्री ने किसानों से अपनी कृषि भूमि न बेचने का आग्रह किया।

बलराम कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने किसानों को हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं।

मंडी भाव, मौसम और सरकारी योजनाओं का तुरंत अपडेट पाने के लिए:

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *