back to top
बुधवार, मई 1, 2024
होमकिसान समाचारकिसान दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने 51 किसानों को उपहार में दिए...

किसान दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने 51 किसानों को उपहार में दिए ट्रैक्टर, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

किसान सम्मान दिवस में किसानों को किया गया सम्मानित

23 दिसंबर के दिन देश भर में महान किसान नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर किसान दिवस मनाया गया। किसान दिवस पर उत्तर प्रदेश में राजधानी स्थित लोकभवन में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किसानों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष राज्य में प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक फसल उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया। साथ ही मंडी परिषद द्वारा चलाई जा रही कृषक उपहार योजना के लाभार्थियों को अनुदान पर ट्रैक्टर का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन सफलतम किसानों के खेत की फ़ोटो कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रदर्शित कर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया जाए ताकि अन्य किसान प्रोत्साहित होकर कम लागत में अच्छा उत्पादन कर सकें।

51 किसानों को दिए गए ट्रैक्टर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडी परिषद द्वारा लाभार्थियों को अनुदान पर ट्रैक्टर वितरित करने का कार्य भी किया। मुख्यमंत्री ने कृषक उपहार योजना के तहत चयनित 51 किसानों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की और झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों को रवाना किया। साथ ही इस अवसर पर किसान मित्र एआई एप का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने किसानों, कृषि उद्यमियों, एफ़पीओ व कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान भी किया। इसके अलावा किसानों को यशगाथा विकास यात्रा पुस्तिका का विमोचन भी किया।

यह भी पढ़ें   मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण, अभी करें आवेदन

सर्वाधिक उत्पादन करने वाले इन किसानों को किया गया सम्मानित

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सर्वाधिक धान, गेहूं, चना सहित अन्य दलहन एवं तिलहन फसलों में सबसे अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया। फसलों के रिकॉर्ड उत्पादन करने वाले इन कृषकों को राज्यस्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए। साथ ही कृषि क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले किसानों में सर्वाधिक गेहूं उत्पादन करने वाले किसान वीरेंद्र सिंह 88 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, मोलहे राम 84 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा हरि राम 78 क्विंटल प्रति हेक्टेयर शामिल हैं। राज्य में सर्वाधिक चना उत्पादन करने वाले किसान जिनमें सोनू पटेल 46 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, राजेंद्र सिंह 43 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं मंशा राम 42 क्विंटल प्रति हेक्टेयर शामिल हैं, को सम्मानित किया।

वही राज्य में सर्वाधिक मटर उत्पादन करने वाले किसान प्रमोद कुमार 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, भरत सिंह पटेल 54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं राजा सिंह को भी सम्मानित किया गया। सर्वाधिक राई उत्पादन करने वाले किसान जिनमें राधेश्याम 46 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, रामबेटी 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं विजय कुमार 38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें   सब्सिडी पर यह कृषि यंत्र लेने के लिए आवेदन करें 

प्रदेश में सर्वाधिक धान का उत्पादन करने वाले किसानों जयराम सिंह 110 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, शत्रुघ्न लाल यादव 105 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं बद्री प्रसाद 95 क्विंटल प्रति हेक्टेयर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसके साथ ही मक्का, अरहर, उड़द, दलहन एवं तिलहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जिन अधिकारियों ने अच्छा काम किया है उन्हें भी सम्मानित किया गया है।

5 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप