मध्य प्रदेश किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के लिए ई-विकास पोर्टल पर उर्वरक (खाद) टोकन बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से अब किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी।
ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से किसान मक्का, धान, सोयाबीन जैसी फसलों के लिए अपने रकबे (जमीन) के अनुसार एक ही बार में संपूर्ण उर्वरक बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं टोकन बुक करने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियम।
ई-टोकन जारी करने के माध्यम और शुल्क
किसान भाइयों के लिए टोकन जारी करने के दो आसान विकल्प दिए गए हैं:
- स्वयं के मोबाइल से: किसान घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से मुफ्त में टोकन जारी कर सकते हैं।
- एमपी ऑनलाइन (MP Online) केंद्र: किसान अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन केंद्र पर जाकर मात्र ₹15 का शुल्क देकर भी अपना टोकन बनवा सकते हैं।
सिकमी, वन पट्टाधारी और संयुक्त खाताधारकों के लिए भी सुविधा
ई-विकास पोर्टल पर समाज के हर वर्ग के किसान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है:
- सिकमी (ठेकेदार/बटाईदार) किसान: जो किसान भूमि के मालिक नहीं हैं, वे भू-स्वामी की अनुमति से एग्री स्टेक पोर्टल के माध्यम से अधिकृत प्रतिनिधि किसान बनकर ई-टोकन बुक कर सकते हैं।
- वन पट्टाधारी किसान: ऐसे किसान एसडीएम (SDM) के सत्यापन के बाद ई-विकास पोर्टल से खाद बुक कर पाएंगे।
- बुजुर्ग, वृद्ध एवं शारीरिक रूप से अक्षम किसान: इनके लिए भी ई-विकास प्रणाली पर विशेष उर्वरक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
- संयुक्त खाताधारक (Joint Account Holders): यदि परिवार का कोई सदस्य बाहर रहता है और उसका आधार ओडीसी (OTP) प्राप्त करना संभव नहीं है, तो किसी एक सदस्य को पोर्टल पर नामांकित (Nominate) करने की सुविधा दी गई है।
स्टेप-बाय-स्टेप: ऐसे जारी करें अपना ई-टोकन (Online Process)
उर्वरक टोकन बुक करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका आधार नंबर एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीकृत हो और आपकी फार्मर आईडी (Farmer ID) पर रकबा, खसरा व फसल की जानकारी अपडेट हो।
टोकन बुकिंग की पूरी प्रक्रिया:
- सबसे पहले ई-विकास पोर्टल evikas.mpkrishi.mp.gov.in के आधिकारिक डैशबोर्ड पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए संबंधित विकल्प पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज कर सबमिट करें।
- ओटीपी डालते ही आपकी स्क्रीन पर भूमि और पट्टे की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब आपको अपनी भूमि के लिए फसल का चयन करना होगा। फसल चुनते ही वांछित खाद की मात्रा पोर्टल पर स्वतः दिखने लगेगी।
- इसके बाद आपको यूरिया के साथ डीएपी (DAP), एसएसपी (SSP) या एनपीके (NPK) का विकल्प चुनना होगा।
- फसल और रकबे के अनुसार खाद चुनने के बाद आपको वितरण केंद्र (डबल लॉक केंद्र, एमपी एग्रो, सहकारी समिति या निजी विक्रेता) का चयन करना होगा, जहाँ उपलब्ध स्टॉक दिखाई देगा।
- चयन प्रक्रिया पूरी होते ही आपका ई-टोकन जनरेट हो जाएगा।
उर्वरक का उठाव: 2 दिन के भीतर लेनी होगी खाद
टोकन जारी होने के बाद किसानों को निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना होगा:
- 02 दिन की समय-सीमा: जारी किए गए ई-टोकन के साथ किसान को 2 दिनों के भीतर चयनित वितरण केंद्र से खाद का उठाव करना होगा।
- टोकन निरस्तीकरण: यदि किसान तय समय-सीमा (2 दिन) में खाद नहीं उठाता है, तो उसका टोकन स्वतः ही निरस्त (Cancel) हो जाएगा।
महत्वपूर्ण नोट: जिन किसानों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी (Farmer ID) नहीं बनवाई है, वे जल्द से जल्द इसे बनवा लें। विशेष परिस्थितियों में, यदि फार्मर आईडी नहीं है, तो एसडीएम (SDM) के अप्रूवल से भी टोकन बुक करने की आपातकालीन सुविधा दी गई है। इसके अलावा, यदि किसी किसान को अतिरिक्त उर्वरक की आवश्यकता है, तो वह पोर्टल पर उचित कारण (औचित्य) दर्ज कर अतिरिक्त खाद भी प्राप्त कर सकता है।
D a p Lene ke liye
सर डीएपी के लिए भी आपको टोकन बुक करना होगा। उपलब्धता के अनुसार आपको डीएपी खाद दी जाएगी।
Dap khad
ई विकास पोर्टल पर डीएपी के लिए टोकन बुक करें।
Kapil dhakad