3 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए कैसा रहेगा 3 जून तक देश में मौसम

मानसून का आगमन और 3 जून तक का मौसम पूर्वानुमान

चक्रवाती तूफान “तौकते” और “यास” के बाद देश के कई हिस्सों में आंधी एवं बारिश का सिलसिला जारी है जोकि आगे भी जारी रहने का अनुमान है | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के द्वारा नवीनतम मौसम विज्ञान संबंधी संकेतों के अनुसार दक्षिण पश्चिमी हवा 01 जून से धीरे-धीरे और मजबूत हो सकती है, जिसके चलते केरल के ऊपर वर्षा की गतिविधि में बढोतरी होने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आरंभ के लिए केरल के ऊपर लगभग 31 मई 2021 को स्थितियां अनुकूल है इससे 3 जून 2021 तक मानसून केरल पहुँचने की सम्भावना है | साथ ही मौसम विभाग ने 3 जून तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार देश के अधिकांश राज्यों में अनेक स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है |

31 मई के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र एवं सिक्किम, ओडिशा, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर तथा जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान एवं मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रो में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है |

सिक्किम, ओडिशा और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदेचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग अलग स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली के साथ तेज हवा के बहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा/धूल भरी आंधी आने की सम्भावना है |

1 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र एवं सिक्किम, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर तथा जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान एवं मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज-चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है |

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदेचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग अलग स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली के साथ तेज हवा के चलने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा/धूल भरी आंधी आने की सम्भावना है |

2 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में अलग अलग स्थानों पर तथा हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है |

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदेचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग अलग स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली के साथ तेज हवा के बहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा/धूल भरी आंधी आने का अनुमान है।

3 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे तथा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है |

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदेचेरी एवं कराईकल अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदेचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग अलग स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली के साथ तेज हवा के बहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा/धूल भरी आंधी आने की सम्भावना है |

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
866FollowersFollow
54,100SubscribersSubscribe

Latest Articles

ऐप इंस्टाल करें