back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 18, 2025
होमकिसान समाचारफरवरी के महीने में जानिए कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने...

फरवरी के महीने में जानिए कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Weather Update: फरवरी महीने के लिए वर्षा का पूर्वानुमान

रबी सीजन में जहां कुछ फसलों के लिए वर्षा लाभकारी होती है तो वहीं कुछ फसलों को नुकसान भी पहुँचाती है। ख़ासकर यदि बारिश के साथ ओला वृष्टि भी हो जाए तो किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना रहती है। इस कड़ी में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने फरवरी महीने के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने कई राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी 2024 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख वाले उत्तर भारतीय राज्यों में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। जबकि पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:  समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए ऑफलाइन गिरदावरी कर तुरंत पंजीकरण करा सकते हैं किसान

फरवरी महीने में कैसी होगी बारिश

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी 2024 के दौरान उत्तर भारत में औसत वर्षा सामान्य से अधिक दीर्घावधि औसत एलपीए/LPA के 122 फीसदी तक होने का अनुमान है। वहीं इस दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा भी सामान्य से अधिक औसत एलपीए का 119 फीसदी होने का अनुमान है। बता दें कि 1971-2020 के आँकड़ों के अनुसार फरवरी महीने में उत्तर भारत का वर्षा का एलपीए 65.0 मिमी है। वहीं इस दौरान पूरे देश में वर्षा का एलपीए 22.7 मिमी है।

 

फरवरी महीने के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिम, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के महीने में तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड सिक्किम जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा एवं पूर्वोत्तर राज्यों में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। जैसा कि नीचे चित्र में नीले रंगों से दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें:  मौसम चेतावनी: 18 से 20 अप्रैल के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश
Probability Rainfall Forecast for February 2024
फरवरी 2024 में वर्षा की संभावना का पूर्वानुमान, स्रोत: भारतीय मौसम विभाग IMD

वहीं बात की जाये केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं गुजरात राज्य के कुछ क्षेत्रों की जिन्हें चित्र में पीले एवं नारंगी रंग से दर्शाया गया है उन राज्यों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

फरवरी महीने में ठंड कैसी रहेगी

मौसम विभाग की मानें तो फरवरी महीने में ठंड कम रहने का अनुमान है। फरवरी 2024 के दौरान पूरे देश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जिसमें उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ इलाक़ों में सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान होने की संभावना है। इसके अलावा इस महीने में शीत लहर की स्थिति भी सामान्य ही रहेगी जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर के दिन सामान्य से कम रहने की संभावना है।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News