back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 25, 2025
होमकिसान समाचारखेतों से संसद तक: किसानों ने देखा नया संसद भवन साथ...

खेतों से संसद तक: किसानों ने देखा नया संसद भवन साथ ही उपराष्ट्रपति के साथ किया भोजन

बीते दिनों हरियाणा में कृषि विकास मेला-2023 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को नए संसद भवन में राज्य के 50 किसानों को भोज के लिए आमंत्रित किया था। 13 अक्टूबर के दिन उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने हरियाणा से आए प्रगतिशील किसानों को अपने किये वादे के अनुसार संसद भवन में बुलाकर सम्मानित किया एवं उनके साथ दोपहर का भोजन किया।

बता दें कि उपराष्ट्रपति 8 अक्टूबर, 2023 को हरियाणा के हिसार में एकदिवसीय यात्रा पर गये थे जहां उन्होंने चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विकास मेले का उद्घाटन किया था। इस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों को नया संसद भवन देखने के लिए आमंत्रित किया था।

किसानों को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

उपराष्ट्रपति के किये वादे के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा पुरस्कृत पचास से अधिक किसानों ने 13 अक्टूबर के दिन संसद भवन का भ्रमण किया। इसके पश्चात उपराष्ट्रपति जी ने सभी किसानों से बातचीत की और उनको प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। किसानों के साथ हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल व कृषि विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  मौसम चेतावनी: 13 से 14 मई के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

गौरतलब है कि इन किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसेकृषिबागवानीडेयरी और मत्स्य पालन में नवीन तकनीक के प्रयोग द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया था। किसानों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताया और कहा कि किसान होना गर्व की बात है।

किसानों से व्यापार में आने कि अपील की

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि कृषि उत्पादों और खाने पीने की चीजों का बहुत बड़ा व्यापार हैऔर आज IIT, IIM से पढ़े हुए युवा भी इस व्यापार में आ रहे हैं। उन्होंने अपील की कि किसान और किसान के बच्चों और बच्चियों को भी इसमें आगे आना चाहिए। दूध का उदाहरण देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि “दूध के कितने प्रोडक्ट बनते हैंपर किसान नहीं बना रहा हैसोचिए क्योंकिसान एक समूह बनाकर क्यों ऐसा नहीं करे कि दूधछाछदहीपनीर बनाये। उत्पाद जुड़ते जाएंगेगांव के नाम से ब्रांडिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  किसान गर्मी के सीजन में लगायें भिंडी की यह अधिक पैदावार देने वाली किस्में

संसद में आना किसानों का हक

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि यहां आप इनविटेशन पर नहीं आए हैं बल्कि यह आपका हक हैमैं तो सिर्फ माध्यम बना हूँ। किसानों के संसद आने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर की संसदों के सभापति और जी20 वाले अपने देश में हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत है। इस पंचायत में आज सही हकदार आया है। इस पंचायत में आपकी चर्चा होनी चाहिए।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News