back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 25, 2025
होमकिसान समाचारकिसानों को बारिश एवं ओला वृष्टि से हुए फसल नुकसान का...

किसानों को बारिश एवं ओला वृष्टि से हुए फसल नुकसान का जल्द मिलेगा मुआवजा, मुख्यमंत्री ने गिरदावरी के दिये आदेश

अप्रैल महीने में कई राज्यों में बारिश एवं ओला वृष्टि हुई है, जो अभी भी जारी है। ऐसे में ओलावृष्टि और बारिश के कारण हुए फसल नुकसान के कारण परेशानी झेल रहे हरियाणा के किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के लिए काम शुरू करने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को फसल नुकसान का आकलन करने के लिए गिरदावरी करने के निर्देश दिये हैं।

बता दें कि अभी राज्य में गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का काम चल रहा है, यह फसलें मंडियों में बिकने के लिये रखी हुई है इसके अलावा कई किसान अभी फसलों की कटाई भी कर रहे हैं या कटाई के बाद खेत में सूखा रहे है। इस बीच कई इलाक़ों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:  अब 20 मई तक होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर गेहूं की खरीदी

मुख्यमंत्री ने दिये गिरदावरी के आदेश

शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शनिवार को करनाल के इंद्री में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। इंद्री का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों और पटवारियों को फसलों का जायजा लेने और जो भी नुकसान हुआ है उसकी तुरंत गिरदावरी कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। इंद्री इलाके में 15-20 तक जोरदार ओलावृष्टि हुई थी इसके कारण मंडियों में रखे गेहूं के बोरे के उपर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी।

प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

वहीं हरियाणा मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा-बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्तों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे किया जाए, ताकि किसानों को समय पर खराब फसलों के नुकसान की भरपाई की जा सके।

यह भी पढ़ें:  किसान इस समय पर करें कपास की बिजाई, कृषि विभाग ने दी किसानों को सलाह
download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News