Home किसान समाचार किसानों को बारिश एवं ओला वृष्टि से हुए फसल नुकसान का जल्द...

किसानों को बारिश एवं ओला वृष्टि से हुए फसल नुकसान का जल्द मिलेगा मुआवजा, मुख्यमंत्री ने गिरदावरी के दिये आदेश

fasal nuksan ka muawja haryana April

अप्रैल महीने में कई राज्यों में बारिश एवं ओला वृष्टि हुई है, जो अभी भी जारी है। ऐसे में ओलावृष्टि और बारिश के कारण हुए फसल नुकसान के कारण परेशानी झेल रहे हरियाणा के किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के लिए काम शुरू करने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को फसल नुकसान का आकलन करने के लिए गिरदावरी करने के निर्देश दिये हैं।

बता दें कि अभी राज्य में गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का काम चल रहा है, यह फसलें मंडियों में बिकने के लिये रखी हुई है इसके अलावा कई किसान अभी फसलों की कटाई भी कर रहे हैं या कटाई के बाद खेत में सूखा रहे है। इस बीच कई इलाक़ों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने दिये गिरदावरी के आदेश

शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शनिवार को करनाल के इंद्री में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। इंद्री का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों और पटवारियों को फसलों का जायजा लेने और जो भी नुकसान हुआ है उसकी तुरंत गिरदावरी कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। इंद्री इलाके में 15-20 तक जोरदार ओलावृष्टि हुई थी इसके कारण मंडियों में रखे गेहूं के बोरे के उपर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी।

प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

वहीं हरियाणा मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा-बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्तों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे किया जाए, ताकि किसानों को समय पर खराब फसलों के नुकसान की भरपाई की जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version