back to top
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
होमकिसान समाचारसमर्थन मूल्य पर धान एवं अन्य खरीफ फसलें बेचने के लिए पंजीयन...

समर्थन मूल्य पर धान एवं अन्य खरीफ फसलें बेचने के लिए पंजीयन करवाने का एक और मौका

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर खरीफ फसलों का पंजीयन

फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कराना जरुरी रहता है | कई राज्यों में अभी फसलों की सरकारी खरीद के लिए किसानों के पंजीयन चल रहे हैं तो कुछ राज्यों में पंजीयन पूर्ण हो चुके हैं| उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य में एक अक्टूबर से खरीफ फसलों की खरीद शुरू होने वाली है| हरियाणा राज्य में फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है परन्तु कई किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण अभी तक करवा नहीं पाए हैं |

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है | जिससे खरीफ फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए जो किसान पंजीयन नहीं करवा पाए थे उन्हें एक मौका और मिलेगा | हरियाणा के किसान अब पंजीयन कराकर अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं | इसके साथ ही बाजरे की फसल पर 600 रूपये प्रति क्विंटल का भावांतर प्राप्त करने की योजना का लाभ भी ले सकते हैं |

यह भी पढ़ें   सरकार ने जारी की 2000 रुपये की किस्त, फटाफट ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आई या नहीं

किसान कब तक करवा सकेंगे पंजीयन

हरियाणा सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने एवं अन्य सरकार की योजनाओं के लाभ वितरण हेतु “मेरी फसल मेरा ब्यौरा”  पोर्टल है | खरीफ मौसम 2021–22 के लिए 31 अगस्त तक पंजीयन के बाद इस पोर्टल पर पंजीकरण बंद कर दिए गए थे | अब हरियाणा सरकार ने फिर से तीन दिनों के लिए पोर्टल खोलने का फैसला लिया है | जो किसान किसी कारणवश अपनी फसलों का अभी तक पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वे अब 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2021 तक करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

कब से शुरू होगी खरीफ फसलों की खरीदी

हरियाणा में खरीफ सीजन 2021–22 के लिए मक्का, बाजरा, मूंग तथा धान की खरीदी 1 अक्टूबर 2021 से शुरू की जाएगी जो 15 नवम्बर 2021 तक चलेगी | इसके अलावा मूंगफली की खरीदी 1 नवम्बर 2021 से की जाएगी जो 31 दिसम्बर 2021 तक की जाएगी | अरहर, उड़द और तिल की खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से प्रारंभ की जाएगी |

यह भी पढ़ें   यदि आपके यहाँ भी है पुराना पेड़ तो सरकार देगी आपको पेंशन, बस यहाँ करना होगा आवेदन

अभी तक कितने किसानों ने किया है पंजीयन

हरियाणा सरकार के पोर्टल “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पर खरीफ फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए 31 अगस्त 2021 तक 7 लाख 50 हजार 949 किसानों ने 46 लाख 98 हजार 781 एकड़ भूमि के लिए पंजीयन किया है |

किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए क्लिक करें 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप