back to top
रविवार, अप्रैल 28, 2024
होमकिसान समाचारकिसान महोत्सव में कृषि यंत्र, स्मार्ट फ़ार्मिंग सहित अन्य विश्व स्तरीय तकनीकों...

किसान महोत्सव में कृषि यंत्र, स्मार्ट फ़ार्मिंग सहित अन्य विश्व स्तरीय तकनीकों का किया जा रहा है प्रदर्शन

किसान महोत्सव: स्मार्ट फ़ार्मिंग, कृषि यंत्र एवं कृषि की नई तकनीकों का प्रदर्शन

कृषि क्षेत्र में किसानों को नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने एवं खेती किसानी में उन्हें आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर किसान मेले का आयोजन किया जाता है। अभी एक ऐसे ही कृषि मेले का आयोजन राजस्थान राज्य के जयपुर ज़िले में किया जा रहा है। मेले के दूसरे दिन कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने राजस्थान किसान महोत्सव में स्मार्ट फार्म, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, बीज एवं उर्वरक की 200 से अधिक स्टील पर जाकर अवलोकन किया।

कृषि मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान महोत्सव मेले में स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए कृषि एवं उद्यानिकी की विश्व स्तरीय तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है । इसके अतिरिक्त फार्म पॉण्ड, मिनी स्प्रिंकलर, स्प्रिंकलर, ड्रिप इरिगेशन व सोलर पम्पों के उपयोग जैसी सिंचाई की विभिन्न वैज्ञानिक तकनीकों का सजीव प्रस्तुतीकरण दिया जा रहा है।

इसी प्रकार स्मार्ट फार्म में ग्रीनहाउस के माध्यम से बेमौसम में खेती करने, शेडनेट हाउस के जरिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन, जल संरक्षण और प्लास्टिक मल्चिंग से खरपतवार की रोकथाम को भी प्रदर्शित किया जा रहा हैं।

18 जून तक चलेगा किसान महोत्सव 

जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय राजस्थान किसान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 18 जून तक चलने वाले महोत्सव में द्वितीय दिन प्रदेश भर के 15 हजार किसानों शामिल हुए। किसानों ने उत्साह से कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन व कृषि विपणन की विश्वस्तरीय तकनीकों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें   किसानों को डीजल खरीद पर दिया जाएगा अनुदान, अभी करें आवेदन

किसानों को दी जा रही है नवीनतम तकनीकों की जानकारी

महोत्सव में कृषि जाजम चौपाल में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बीज, उर्वरक, फार्म पॉन्ड से जल संरक्षण और कीटनाशक रसायन आदि की बारीकी से जानकारियां दी गई एवं किसानों ने विशेषज्ञों से मौसमी प्रकोप से फसलों में लगने वाले कीटनाशकों से बचाव के लिए संवाद किया। साथ ही विशेषज्ञों ने तारबंदी, फार्म पॉण्ड, डिग्गी, फसल बीमा योजना के बारे में भी किसानों को उचित जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को राज किसान सुविधा ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया । 

इसी प्रकार उद्यानिकी की जाजम चौपाल में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बागवानी, शेड नेट हाउस, ग्रीन हाउस, कम पानी से खेती करने आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने सोलर पंप से बिजली, संरक्षित खेती मिशन, ड्रिप स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर पर अनुदान के बारे में किसानों को आवश्यक जानकारी प्रदान की। किसानों ने खरपतवार के रोकथाम के लिए विशेषज्ञों से संवाद किया एवं विशेषज्ञों ने किसानों का संतुष्टता पूर्वक समस्याओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें   किसानों को अब हर साल 6 नहीं बल्कि मिलेंगे 12 हजार रुपए

पशुपालन पर भी किसानों को दी जा रही है जानकारी 

कृषि एवं उद्यानिकी की ही तरह पशुपालन की जाजम चौपाल में पशुपालकों को गायों के लम्पी रोग से बचाव, गाय-भैंसों में खुरपका रोग, गलघोटू रोग के बचाव व रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विभाग की मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना, पशु मित्र योजना, पशुपालन क्रेडिट कार्ड के बारे में भी पशुपालकों को बताया गया। 

किसान महोत्सव में पशुपालकों के लिए विभिन्न प्रकार के उन्नत नस्लीय पशु विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहें। जिसमें मुर्रा नस्ल का भैंसवंशीय नर शूरवीर व राजा के साथ कुक्कुट कड़कनाथ की जानकारी में रूचि दिखाई दी।

कृषि यंत्रों की भी लगाई गई है प्रदर्शनी

महोत्सव में किसानों के कार्य को सुलभ करने के लिए कृषि यंत्रों की वृहद प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रदेश भर से आए किसानों के लिए बेकोहो लोडर, फर्टिलाइजर ब्रॉड कास्टर, रिज बेड प्लांटर, लेजर लैंड लेवलर, अर्थ ऑगर, रीपर कम बाइंडर, एयर ऐसीस्टेड स्पेयर, पावर हैरो, ब्रश कटर और ट्रैक्टर सहित अनेक कृषि उपकरण उपलब्ध है। किसान इन कृषि यंत्रों के प्रति काफी उत्साह दिखा रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप