back to top
28.6 C
Bhopal
बुधवार, जनवरी 15, 2025
होमकिसान समाचारभारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए जारी की चेतावनी

आगामी दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान

पिछले चार – पांच दिन से उत्तर भारत में आसमान साफ है और बारिश होने के आसार नहीं है | इसके परिणामस्वरूप दिल्ली एनसीआर, शीत उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्से में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है | उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश , दिल्ली एनसीआर  में भीषण गर्मी पड़ रही है | उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों प्रयागराज में 29 मई 2019 को अधिकतम उच्चतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया |

दिल्ली एनसीआर शीत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3 जून तक आसमान साफ रहने का संकेत है | लू चलने बारिश न होने के कारण क्षेत्र में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है | अनेक स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है |

आगामी दिनों में मौसम 

  • अगले 4 – 5 दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी
  • अगले 72 घंटों के दौरान जम्मू के सुदूरवर्ती स्थानों पर लू जैसी स्थिति उत्प्न्न हो सकती है |
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर लू चल सकती है |
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पूर्वी राजस्थान के सुदूरवर्ती इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है |
  • पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर भी लू चलने की संभवना है |
यह भी पढ़ें:  किसान गर्मी में हरे चारे के लिये लगाएं लोबिया की यह उन्नत किस्में

दिल्ली एनसीआर के लिए मौसम की भविष्यवाणी

मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा | कुछ स्थनों पर अगले 24 घण्टों के दौरान लू चल सकती है | अगले 2 – 3 दिन के दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभवना है | कुछ स्थानों पर तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है |

किसानों के लिए सलाह

  • बागवानी के पौधों को 4 से 5 दिनों में एक बार सिंचाई करते रहें |
  • यदि सिंचाई साधन उपलब्ध है तो धान की खेती के लिए नर्सरी की तैयारी करें |
  • पशुओं को लू से बचायें तथा दिन में छायादार घर में रखें |
  • खाली खेत में गहरी जुताई करें |

आगामी दिनों में किसानों की दी जाने वाली मौसम सलाह 

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

2 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News