21 फरवरी से 25 फरवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान
देश में कड़ाके की ठण्ड पड़ने के बाद मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है अब ठण्ड की जगह गर्मीं ने ले ली है | यहाँ की देश के उत्तरी राज्यों में कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर तक जाने लगा है | इसी बीच मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज़ जारी कर जानकारी दी है की एक पशिचिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भारत में पहुँच चूका है जिसके चलते देश के उत्तरी राज्यों में कई जगहों पर तेज आंधी के साथ गरज चमक एवं वर्षा होने की सम्भावना हैं |
मध्यप्रदेश राज्य इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग भोपाल के द्वारा जो चेतावनी जारी की गई है उसके अनुसार 21 फरवरी को अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, उमरिया, अनुपपूर, शहडोल, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली,छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी जिलों में वहीँ 22 फरवरी को उमरिया, अनुपपुर, शाडोल, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली जिलों में वहीँ 23 से 25 फरवरी को बालाघाट, सिवनी, मंडला जिलों में कहीं कहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है |
छत्तीसगढ़ राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग रायपुर के द्वारा जो चेतावनी जारी की है उसके अनुसार राज्य में 21 फरवरी को कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा इसके बाद 22 फरवरी को 24 फरवरी तक सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमतारा, कबीरधाम, राजनांदगाव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में कहों कहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हलकी से मध्यम वर्षा के साथ ओलावृष्टि हो सकती है |
बिहार राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग पटना के द्वारा जो चेतावनी जारी की है उसके अनुसार राज्य के सभी जिलों में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक वेस्ट चंपारण, सिवान,सरन, ईस्ट चमपरण, गोप्लागंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज्ज़फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, शिवहर, सुपोल, अररिया, मधेपुरा,किसनगंज,सहरसा,पुरनिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय एवं नवादा, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगरिया, जाउमी जिलों में कहीं-कहीं कुछ स्थानों पर आंधी एवं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है |
वही उत्तरप्रदेश राज्य में आंशिक बादल छायें रहेंगे इसके अतिरक्त 21 फरवरी को राज्य के पूर्वी एवं पश्चिमी बागों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना है | 24 और 25 फरवरी को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों पर मध्यम से तेज वर्षा की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी उस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अनुमान है कि ओडिशा और झारखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। वहीँ राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है |
Weather Warning and Rainfall Forecast video based on 0830 hours IST of 22.02.2020. pic.twitter.com/0gRMmFXv4Q
— India Met. Dept. (@Indiametdept) February 22, 2020