back to top
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
होमकिसान समाचारअगस्त-सितंबर महीने में जानिए कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया...

अगस्त-सितंबर महीने में जानिए कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मानसून 2023 के लिए अगस्त-सितंबर महीने में वर्षा का पूर्वानुमान

देश में मानसून 2023 सीजन का आधा सत्र बीत चुका है, इस दौरान यदि आँकड़ों की मानें तो देश में अब तक लगभग सामान्य बारिश हुई है, परन्तु देश के कई राज्य अभी भी सूखे की चपेट में हैं तो कई राज्यों में बहुत अधिक बारिश हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने आधे बचे हुए मानसून (अगस्त से सितम्बर) के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने इन दो महीनों में सामान्य से कुछ कम वर्षा होने की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणपश्चिम मानसून सीजन, 2023 के बचे हुए आधे भाग जो कि अगस्त से सितम्बर है के दौरान रहेगा, पूरे देश में वर्षा दीर्घकालिक औसत LPA का 94 से 106 प्रतिशत तक होने की संभावना है, जो की सामान्य से नकारात्मक पक्ष की ओर है। इस दौरान हिमालय से सटे क्षेत्रों, पूर्व मध्य भारत और पूर्व और उत्तरपूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों ओर उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

अगस्त महीने में कैसी बारिश होगी?

पूरे देश में अगस्त 2023 के दौरान वर्षा सामान्य से कम दीर्घकालिक औसत LPA का 94 फीसदी होने का अनुमान है। वर्ष 1971-2020 के आँकड़ों के आधार पर पूरे देश में अगस्त की बारिश का एलपीए 254.9 मिमी है। अगस्त महीने में हिमालय से सटे उपखंडों के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी मध्य भारत और पूर्व तथा उत्तरपूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय के अधिकांश हिस्सों और उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों के कई क्षेत्रों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   अब सरकार सस्ते में बेचेगी चना दाल, आम लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत

अगस्त महीने में इन राज्यों में हो सकती है अधिक वर्षा

August Rain Forecast 2023
अगस्त 2023 में वर्षा होने की संभावना, Source: भारतीय मौसम विभाग IMD

मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान चित्र में नीले रंगो से दर्शाये गये क्षेत्रों पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के कुछ क्षेत्र, झारखंड, पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं चित्र में पीले एवं लाल रंगों से दर्शाये गए क्षेत्रों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से, अरुणाचल प्रदेश एवं असम के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

अगस्त और सितम्बर महीने में कैसी होगी वर्षा

वहीं पूरे देश में मानसून के दूसरे हिस्से में दीर्घकालिक औसत LPA का 94 से 106 फ़ीसदी बारिश होने का अनुमान है, जिसमें सामान्य से कम वर्षा होने की अधिक उम्मीद है। वर्ष 1971-2020 के आँकड़ों के आधार पर पूरे देश में अगस्त+सितम्बर की बारिश का एलपीए 422.8 मिमी है। इस दौरान हिमालय से सटे उपखंडों के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी मध्य  भारत और पूर्व तथा उत्तरपूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालाँकि प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश क्षेत्रों और उत्तरपश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   इन किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मिला सबसे अधिक मुआवजा, सरकार ने किया सम्मानित
August September Monsoon Rain Forecast 2023
अगस्त+सितम्बर महीने के दौरान वर्षा होने की संभावना, Source: भारतीय मौसम विभाग IMD

भारत मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगस्त से सितम्बर महीने में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों, उत्तराखण्ड के कुछ हिस्सों, मिज़ोरम में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है जैसे की चित्र में नीले रंग से दिखाया गया है। वहीं इस दौरान केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। जैसा की चित्र में पीले रंग से दिखाया गया है। 

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप