खरीफ सीजन की मुख्य फसलों में मक्का का एक बड़ा स्थान है। देश के अधिकांश हिस्सों में किसान बड़े पैमाने पर मक्का की बुवाई करते हैं। लेकिन बेहतर और रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन के लिए सही समय पर सही किस्म (Variety) का चयन करना सबसे जरूरी कदम है, ख़ासकर तब जब किसान एक वर्ष में कई अन्य फसलें भी लेते हैं। वैज्ञानिकों ने मक्का की परिपक्वता अवधि (पकने के समय) और उसके विशेष उपयोग के आधार पर कई बेहतरीन संकर (Hybrid) प्रजातियां विकसित की हैं। यदि आप भी इस सीजन में मक्का लगाने जा रहे हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट में से अपनी जरूरत के अनुसार सही बीज चुन सकते हैं:
जल्दी पकने वाली मक्का किस्में (80 से 85 दिन)
कम अवधि में तैयार होने वाली ये किस्में उन क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं जहां फसल चक्र छोटा होता है या जल्दी कटाई की आवश्यकता होती है।
- प्रमुख किस्में: पूसा अर्ली हाइब्रिड मक्का-6, पीआईएचएम-2, पीआईएचएम-3, पीआईएचएम-5, प्रकाश।
- विवेक सीरीज: विवेक संकर मक्का (4, 5, 9, 15, 17, 21, 27, 29, 33, और 43)।
मध्यम पकने वाली किस्में (85 से 95 दिन)
ये किस्में सामान्य समय में तैयार होती हैं और इनकी पैदावार काफी अच्छी मानी जाती है।
- प्रमुख किस्में: पूसा बायोफ़ोर्टिफ़ाइड मक्का हाइब्रिड-1 से 8 तक, पूसा एचएम-4, पूसा एचएम-8, पूसा एचएम-9, पीएचएम-1, केएच-510, जवाहर मक्का, एमएमएच-69, एचएम-10 और बायो-96371।
पूर्णकालिक यानी देर से पकने वाली किस्में (100 से 110 दिन)
ये किस्में पकने में थोड़ा अधिक समय लेती हैं, लेकिन इनका दाना मजबूत होता है और ये भारी पैदावार देने की क्षमता रखती हैं।
- प्रमुख किस्में: पूसा जवाहर संकर मक्का-1, पूसा जवाहर हाइब्रिड मक्का-3, गुजरात आनंद व्हाइट मक्का हाइब्रिड-2, शीतल एवं बुलंद।
पोषक तत्वों से भरपूर: प्रोटीनयुक्त मक्का किस्में
यदि आप पशु आहार, मुर्गी पालन या खुद के खाने के लिए उच्च पोषक तत्वों वाली मक्का उगाना चाहते हैं, तो प्रोटीनयुक्त (Quality Protein Maize) किस्में सबसे बेस्ट हैं। इनमें अमीनो एसिड की मात्रा अधिक होती है।
- प्रमुख वैरायटी: एचक्यूपीएम-1, एचक्यूपीएम-4, एचक्यूपीएम-5, एचक्यूपीएम-7, विवेक क्यूपीएम-9, शक्तिमान-1, शक्तिमान-2, शक्तिमान-3 और शक्तिमान-4।
विशेष उपयोग और कमर्शियल खेती वाली किस्में
आजकल बाजार में नॉर्मल मक्का के अलावा बेबीकॉर्न और स्वीट कॉर्न की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। इनकी खेती से किसान भाई सामान्य मक्का के मुकाबले कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं।
|
उपयोग का प्रकार |
सबसे उपयुक्त उन्नत किस्में |
|
बेबीकॉर्न (Baby Corn) |
पूसा संकर-2, पूसा संकर-3, और बीएल-42 |
|
पॉप कॉर्न (Pop Corn) |
पूसा पॉपकॉर्न हाइब्रिड-1, पूसा पॉपकॉर्न हाइब्रिड-2 और पर्ल पॉपकॉर्न |
|
स्वीट कॉर्न (Sweet Corn) |
पूसा सुपर स्वीट कॉर्न-1 |
|
हरा चारा (Fodder Maize) |
पूसा चारा मक्का हाइब्रिड-1 |
किसान ध्यान दें: अपनी मिट्टी के प्रकार, सिंचाई की उपलब्धता और नजदीकी बाजार की मांग को ध्यान में रखकर ही किस्म का चुनाव करें। प्रामाणिक (Certified) सरकारी केंद्रों या भरोसेमंद डीलरों से ही हाइब्रिड बीज खरीदें ताकि बेहतर अंकुरण और मनमाफिक उत्पादन मिल सके। इसके साथ ही पक्का बिल आवश्य लें।