back to top
28.6 C
Bhopal
रविवार, जनवरी 26, 2025
होमकिसान समाचार1 नवम्बर से शुरू होगी धान की MSP पर खरीद, किसान...

1 नवम्बर से शुरू होगी धान की MSP पर खरीद, किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे धान बेचने के लिए पंजीयन

धान MSP पर खरीद हेतु पंजीयन

खरीफ फसलों की कटाई के साथ ही सरकार द्वारा फसलों की खरीद के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है, इस कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर धान की ख़रीद के लिए पंजीयन प्रक्रिया के साथ ही तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य के किसान दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं, जिसके बाद पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 1 नवम्बर 2022 से शुरू किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी नीति एवं कस्टम मिलिंग की नीति जारी कर दी गई है। जिसके तहत राज्य सरकार ने धान की खरीदी के लिए लक्ष्य जारी कर कर दिए हैं, खरीफ वर्ष 2022-23 में किसानों से 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है जिसके लिए 5.50 लाख गठान बारदाना की आवश्यकता होगी। इसके लिए सरकार ने लगभग 50 प्रतिशत पुराने बारदाना का उपयोग करने का फ़ैसला लिया है।

यह भी पढ़ें:  मौसम चेतावनी: 13 से 15 अप्रैल के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे धान बेचने के लिए पंजीयन

सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी की जाएगी। राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किये जाने के लिए गत वर्ष पंजीकृत किसानों को कैरी फारवर्ड एवं डाटा अद्यतन कर तथा नवीन किसानों का पंजीयन कर धान की खरीदी की जाएगी। किसान पंजीयन का कार्य कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। अभी तक 24 लाख 5 हजार 288 हजार किसानों का पंजीयन कैरी फारवर्ड किया गया है और 95 हजार नवीन किसान पंजीकृत हुए हैं।

1 नवम्बर से शुरू होगी धान की खरीद

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 1 नवम्बर 2022 से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्य 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। चावल उपार्जन हेतु आवश्यक 2 लाख 97 हजार गठान में से 2 लाख 37 हजार गठान बारदाने जूट कमिश्नर से क्रय करने की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  किसान मक्के की मेड़ विधि से करें खेती, कम लागत में मिलेगी अच्छी उपज

चावल उपार्जन हेतु आवश्यक 2 लाख 97 हजार गठान में से 2 लाख 37 हजार गठान बारदाने जूट कमिश्नर से क्रय करने की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दी गई है। अभी तक 2 लाख 37 हजार गठान का इंडेट जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध 1 लाख 45 हजार गठान राज्य को प्राप्त हो चुके हैं एवं शेष 48 हजार गठान नये जूट बारदाने गत वर्ष के उपलब्ध है तथा शेष कमी होने वाले बारदानों की प्रति पूर्ति जैम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने की कार्यवाही प्रचलित है।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News