Saturday, April 1, 2023

आज 25 लाख किसानों के इन बैंकों में कर्ज माफी के 2 लाख रुपये तक किये जाएंगे जमा

किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी कर्जमाफी की राशि

लम्बे इंतजार के बाद आज कृषि कर्ज माफ़ी का पैसा दिया जा रहा है | लोन माफ़ी को जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना नाम दिया गया है | जिसके अंतर्गत सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक, तथा राष्ट्रीय बैंकों को शामिल किया गया है | इन सभी बैंकों के खाता धारक किसानों के 2 लाख रुपया तक का लोन आज से माफ़ कर दिया जायेगा | इस लोन माफ़ी से प्रदेश के ज्यादातर किसान डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर आ जायेंगे | इसको लेकर किसानों के बीच आश्चर्य और उम्मीद बनी हुई है | इस कर्ज माफ़ी को किसान समाधान शुरू से ही आप लोगों तक जानकारी पहुंचा रहा है | आज लोन माफ़ी का पैसा किसको और कितना मिलेगा की जानकारी लेकर आये हैं |

जय किसान योजना किस प्रदेश के लिए है ?

ऐसे तो लोन माफ़ी तीन राज्य राजस्थान मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है  लेकिन आज जो कर्ज माफ़ी का पैसा दिया जा रहा है वह मध्य प्रदेश के किसानों के लिए  है | जय किसान के नाम से कृषि कर्ज माफ़ी शुरू किया गया | जिसकी शुरुआत आज मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से किया जा रहा है |

यह भी पढ़ें   खुशखबरी: युवाओं को दिया जायेगा माली प्रशिक्षण, 7 नवम्बर तक यहाँ करें आवेदन 
- Advertisement -

इस योजना के तहत कितने बैंक शामिल है ?

जय किसान माफ़ी योजना के तहत सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक के साथ 9 राष्ट्रीय बैंक को शमिल किया गया है | यह 9 राष्ट्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया , बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक आफ इंडिया, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, ओरिएन्टल बैंक आफ कामर्स, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र, सेन्ट्रल एमपी ग्रामीण बैंक नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के खाता धारक किसानों की कर्ज माफ़ किया जा रहा है |

कितने किसानों का कर्ज माफ़ किया जा रहा है ?

- Advertisement -

जय किसान माफ़ी योजना के तहत 25 फरवरी से एक मार्च तक 383 तहसीलों में सम्मलेन कर के 25 लाख 49 हजार 451 किसानों का लोन माफ़ कियक जायेगा | इस योजना के तहत अधिकतम 2 लाख रुपया का कर्ज माफ़ होगा |

कुल कितना कर्ज माफ़ हो रहा है ?

आज मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने रतलाम जिले से राशी अंतरण कर के इस योजना की शुरुआत करेंगे | जो 1 मार्च तक चलेगा | इसके तहत कुल 10 हजार 123 करोड़ रुपए का कर्ज माफ़ किया जायेगा |

यह भी पढ़ें   किसानों को खर्चीले रासायनिक कीटनाशकों से मिली मुक्ति, गौमूत्र से बने इन सस्ते उत्पादों से मिल रहा है लाभ

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
861FollowersFollow
54,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

ऐप खोलें