Thursday, March 30, 2023

अभी तक राज्य के 26 लाख 95 हजार किसानों का किया गया कर्ज माफ

किसानों की कर्ज माफी योजना

देश में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते किसानों की कर्ज माफी हमेशा से बड़ा मुद्दा रहता है | कांग्रेस सरकार द्वारा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान राज्य में चुनाव जितने के बाद किसानों की कर्ज माफी योजना शुरू की गई थी | इसमें मध्यप्रदेश में जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना के तहत किसानों के ऋण तीन चरणों में माफ़ किये जाने थे | जिसका एक चरण पूरा हो चूका था एवं दूसरा चरण अभी चल रहा था परन्तु सरकार बदल जाने के बाद अभी कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया रोक दी गई है | जब किसानों के कर्ज माफ़ किये जा रहे थे उस समय विपक्ष में रही भाजपा सरकार किसानों की कर्ज माफ़ी न किये जाने को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरती रहती थी परन्तु अब विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार ने माना की किसानों के कर्ज माफ़ किये गए हैं |

दो चरणों में 26 लाख 95 हजार किसानों का किया गया कर्ज माफ़

जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत कुल 51,53,534 आवेदन भरे गए थे । प्रथम चरण में 20,23,136 प्रकरण राशि रूपये 710896.00 लाख के स्‍वीकृत किया गया | द्वितीय चरण में 6,72,245 प्रकरण राशि रूपये 453802.00 लाख के स्‍वीकृत किए गए एवं 5,90,848 प्रकरण राशि रूपये 749225.00 लाख के स्‍वीकृति हेतु शेष है। कुल मिलाकर राज्य में अभी तक 26,95,381 किसानों का ऋण माफ किया गया है | जिन किसानों का पहले चरण में कर्ज माफ़ हुआ है वह ऑनलाइन लिस्ट में भी अपना नाम देख सकते हैं | एक सवाल के जबाब में बताया गया की खरगोन जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत कालातीत किसानों का 2 लाख तक एवं चालू किसानों का एक लाख तक कुल 1,00,194 किसानों का कर्ज माफ हो चुका है।

यह भी पढ़ें   किसानों को जल्द दिया जायेगा अभी हुई वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा

ऋण माफी योजना का आगे क्या होगा

- Advertisement -

एक सवाल के जबाब में मध्प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने जानकारी दी की कर्ज माफ़ी प्रक्रिया अभी विचाराधीन है | ऋण माफ़ी योजना की विस्तृत समीक्षा की जा रही है, योजना पर समग्र रूप से विचार के बाद यथोचित निर्णय यथा समय लिए जाएंगे | अभी समय सीमा बताया जाना संभव नहीं हैं |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
861FollowersFollow
54,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

ऐप खोलें