back to top
सोमवार, मई 6, 2024
होमकिसान समाचारखरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद अवधि बढाई गई

खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद अवधि बढाई गई

खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद

चुनाव के कारण तथा देर से खरीदी शुरू होने के कारण खरीफ फसलों की खरीदी नहीं हो पाई है | मध्यप्रदेश में अभी बहुत से एसे किसान है जिनका की धान, मुंग, उड़द, मूंगफली, तिल इत्यादी फसलों की खरीदी नहीं हो पाई है | अगर यह खरीदी नहीं हो पाती है तो प्रदेश के बहुत से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का फायदा नहीं मिल पायेगा | देरी से खरीदी शुरू होने के मुद्दे को सरकार ने गंभीरता से लिया है | तथा सभी फसलों के बीज को खरीदी का समय बढ़ा दिया है |

मध्य प्रदेश में खरीफ अनाज, दलहन तथा तेलहन की खरीदी 25 जनवरी तक कर दिया है | जिसमें धान की खरीदी पहले ही 25 जनवरी तक कर दिया गया था | प्रदेश सरकार ने मुंग, उड़द, मूंगफली, तिल, एवं राम तिल की खरीदी 25 जनवरी तक सुनिक्षित किया है | किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आज समस्त जिला कलेक्टर को इस आशय का आदेश जारी किया गया है |

यह भी पढ़ें   25 अगस्त तक ग्राम पंचायतों में किया जाएगा किसान पाठशाला का आयोजन, किसानों को मिलेगी यह जानकारी

राजस्थान में भी फसल खरीद अवधि को बढाया गया

मूंगफली खरीद प्रारम्भ होने के बाद नवरात्रा, रामनवमी, दीपावली, बारावफात एवं गुरूनानक जयंती के अवकाश होने तथा प्रदेश में राजस्थान विधानसभा के आमचुनाव का कार्य होने से लगभग 31 दिवसों में खरीद का कार्य नहीं हो पाया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए खरीद की अवधि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। पहले 13 जनवरी तक ही मूंगफली की खरीद होनी थी। भारत सरकार ने राज्य सरकार के आग्रह पर खरीद की अवधि को बढ़ाया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप