back to top
मंगलवार, मार्च 19, 2024
होमकिसान समाचार1 अक्टूबर से यहाँ शुरू होगी 1940 रुपये प्रति क्विंटल पर धान...

1 अक्टूबर से यहाँ शुरू होगी 1940 रुपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

इस माह के अंतिम सप्ताह या अगले माह के प्रथम सप्ताह से खरीफ फसलों की कटाई का कार्य शुरू हो जाएगा | कटाई के बाद किसानों से समय पर फसलों का उपार्जन हो सके इसके लिए राज्य सरकारों के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है | जहाँ मध्यप्रदेश में खरीफ फसलों की खरीदी के लिए पंजीकरण शुरू किए जा चुके हैं वहीँ उत्तरप्रदेश में कैबिनेट कि बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को मंजूरी दे दी गई है | इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार 70 लाख टन धान की खरीदी करेगी | इसके लिए खरीदी केन्द्रों तथा खरीदी का समय निर्धारित कर दिया गया है |

किसानों से कब खरीदा जायेगा धान ?

उत्तर प्रदेश में धान की खरीदी अगले माह से शुरू हो जाएगी | धान की खरीदी संभाग के अनुसार अलग–अलग समय पर शुरू की जाएगी | लखनऊ संभाग के जनपद हरदोई, लखीमपुर, तथा सम्भाग बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झाँसी में धान की खरीदी 1 अक्टूबर 2021 से शुरू की जाएगी तथा यह खरीदी 31 जनवरी 2022 तक चलेगी | इसके अलावा लखनऊ संभाग के जनपद लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव व चित्रकूट, कानुपर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर एवं प्रयागराज मंडलों में 01 नवम्बर 2021 से खरीदी शुरू हो जाएगी जो  28 फरवरी 2022 तक चलेगी |

कितने क्रय केन्द्रों पर खरीदी जाएगी धान

खरीफ विपणन वर्ष 2021–22 में 4,000 क्रय केन्द्र स्थापित किए जाएंगे | इसमें खाद्ध विभाग की विपणन शाखा के 1100, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पी.एस.एफ.) के 1500, उत्तर प्रदेश कोआँपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पी.सी.यू.) के 600, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के 200, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के 200, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यू.पी.एस.एस.) के 300 तथा भारतीय खाद्ध निगम के 300 क्रय केंद्र सम्मिलित हैं |

यह भी पढ़ें   सरकार ने आगे बढ़ाई ऋण जमा करने की तारीख, किसान अब इस तारीख तक जमा कर सकेंगे रबी फसलों का लोन

उत्तरप्रदेश में धान सभी खरीदी केन्द्रों पर सुबह के 9:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक की जाएगी | लेकिन जरूरत पड़ने पर जिले के जिला अधिकारी क्रय केंद्र खुलने तथा बंद करने का निर्णय ले सकते हैं | रविवार तथा राज्य सरकार के तरफ से घोषित अवकाश को खरीदी नहीं की जाएगी |

72 घंटों के अंदर किया जाएगा धान खरीदी का भुगतान

राज्य में धान खरीदी के बाद किसानों को धान के मूल्य का भुगतान भारत सरकार के पी.एफ.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से धान क्रय के 72 घंटे के अंदर किया जाएगा |

चावल मिल मालिकों को दिया जायेगा धान खरीदी पर बोनस

राज्य में चावल मिलर को दिये गये धान के सापेक्ष 45 दिनों के अंदर मिलर द्वारा केन्द्रीय पुल में चावल सम्प्रदान करना होता है, तो उसे प्रोत्साहन राशि की दर अरवा चावल तथा सेला चावल के लिए 20 रूपये प्रति क्विंटल मिलिंग किए गए धान पर देय होगा | 45 दिनों में चावल का सम्प्रदान न होने पर 01 रूपये प्रति क्विंटल की दर से होल्डिंग प्रभार देय होगा |

यह भी पढ़ें   सरकार ने लांच किया यूरिया गोल्ड, जानिए क्या है यूरिया गोल्ड और इसके फायदे

प्रोत्साहन धनराशि की प्रतिपूर्ति केवल उन्हीं चावल मीलों को देय होगी, जिनका सम्बद्धीकरण जिलाधिकारी / सम्भागीय खाद्ध नियंत्रक / आयुक्त, खाद्ध एवं रसद द्वारा क्रमश: जनपद की, मंडल की व मंडल के बाहर की चावल मिल होने की स्थिति में किया जाएगा |

किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कहाँ करें पंजीयन

उत्तरप्रदेश राज्य में धान की खरीदी खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा की जाती है | किसानों को धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए www.fsc.up.gov.in पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होता है | किसान अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं | किसनों को पंजीकरण के लिए जोतबही / खाता नम्बर अंकित कमप्यूटराइज़्ड खतौनी, आधार पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ (जिसमे खाता धारक का विवरण अंकित हो) की छाया प्रति, एक अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी |

क्या है इस वर्ष के लिए धान का न्यूनतम समर्थन का मूल्य

केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष खरीफ तथा रबी फसल को मिलाकर 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है | यह मूल्य देश के सभी राज्यों के लिए एक सामान लागू होते हैं | इस वर्ष सामन्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रूपये प्रति क्विंटल है, जबकि ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रूपये प्रति क्विंटल है |

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप