28.6 C
Bhopal
मंगलवार, दिसम्बर 9, 2025
होमकिसान समाचारमौसम विभाग ने जारी की चेतावनी इन जगहों पर फिर हो...

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी इन जगहों पर फिर हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

मौसम पूर्वानुमान: हो सकती है बारिश एवं ओलावृष्टि

कुछ दिनों पहले ही कुछ प्रदेशों में ओला वृष्टि हुई थी जिससे रबी फसल को काफी नुकसान हुआ था | अब रबी फसल की कटाई का समय आया है तो फिर से प्राकृतिक प्रकोप किसी काल की तरह खड़ी फसल पर मंडराने लगा है  लेकिन प्रकृति के सामने कुछ किया भी नहीं जा सकता है | जी हाँ भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के दोवारा बारिश एवं ओले गिरने की सम्भावना व्यक्त की है |

ऊपरी वायु चक्रवाती संचालन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उसके आस-पास के क्षेत्र में केंद्रित है। यह समुद्र स्‍तर से 5.8 किमी अपने केन्‍द्र पर समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला है। यह मोटेतौर पर 28° डिग्री अक्षांश उत्‍तर में 50° पूर्व देशांतर में चल रहा है। इस प्रभाव के कारण पश्चिमी राजस्‍थान और उसके आस-पास के क्षेत्र में 14 फरवरी तक एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। 13 फरवरी की रात के बाद से उत्‍तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बनने और पुरवाई लहर चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  कृषि अधिकारियों ने किसानों को दी फसलों को सफेद लट से बचाने की तकनीकी सलाह

13-15 फरवरी मौसम का पूर्वानुमान

  • 13 से 15 फरवरी के दौरान जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश तथा 14 से 15 फरवरी के दौरान उत्‍तराखंड में दूर-दूर तक भारी वर्षा या बर्फबारी होगी।
  • वहीँ मैदानी राज्यों में 13 फरवरी की शाम से 15 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दूर-दूर तक हल्‍की से मध्‍यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • 14 फरवरी को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और 15 फरवरी को पूरे उत्‍तर प्रदेश में व्‍यापक रूप से दूर-दूर तक भारी वर्षा होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • वहीँ 14 फरवरी को राजस्‍थान में छिट-पुट तथा कहीं कहीं बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 

मौसम की चेतावनी

  • 14 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के दूर दराज के स्‍थानों में भारी बारिश होने या बर्फबारी होने की संभावना है। 13-14 फरवरी को इन राज्‍यों में गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ – साथ कहीं – कहीं ओले पड़ने की भी संभावना है।
  • 14 फरवरी को पंजाब, उत्‍तरी हरियाणा के दूर दराज के स्‍थानों में भारी बारिश होने की संभावना है। 13 – 14 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्‍तरी राजस्‍थान में और 14-15 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश में छिट-पुट ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • वहीँ 14 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली / एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तरी राजस्‍थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
यह भी पढ़ें:  किसान गर्मियों में करें खेतों की गहरी जुताई, मिलेगा 20 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन

दिल्‍ली के आसपास के क्षेत्र

13 फरवरी की रात से 15 फरवरी तक आमतौर पर बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 14 फरवरी को दिल्‍ली और एनसीआर में हल्‍की बारिश / गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ-साथ 30 से 40 किमी गति की तेज हवाएं चलने और कहीं – कहीं ओले पड़ने की संभावना है।

बारिश एवं ओले गिरने की स्थिति में क्या करें जाने कृषि विशेषग्य से 

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News

×
किसान समाधान एप
ताजा अपडेट्स पाने के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा एप
Download Free