back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, जनवरी 25, 2025
होमकिसान समाचारबिहार में इस साल सरकार करेगी 5 लाख मिट्टी के नमूनों...

बिहार में इस साल सरकार करेगी 5 लाख मिट्टी के नमूनों की जांच

राज्य में इस साल यानि कि 2024-25 में कृषि विभाग द्वारा 5 लाख मिट्टी के नमूनों की जाँच का लक्ष्य रखा गया है। जो पिछले साल की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा है। सबसे अधिक मिट्टी के नमूनों की जाँच पूर्वी चम्पारण में की जाएगी और वहीं सबसे कम शिवहर और अरवल में नमूनों की जाँच होगी।

वर्ष 2023-24 में दो लाख मिट्टी के नमूनों की जाँच का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अभी राज्य के सभी 38 जिलों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला है। इसके साथ ही प्रत्येक प्रमंडल में एक-एक यानि 9 चलंत मिट्टी जाँच प्रयोगशाला है। मिट्टी नमूना संग्रह के बाद किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड दिया जाता है। सभी 38 जिलों में स्थापित मिट्टी जांच प्रयोगशाला ने प्रोफेशियंसी टेस्ट में उत्तीर्णता प्राप्त कर ली है।

मिट्टी जांच के आधार पर दी जाती है खाद डालने की सलाह

मिट्टी के नमूनों की जांच के आधार पर डिजिटलकृत मृदा फ़र्टिलिटी मैप भी तैयार किया जा रहा है। साथ ही फसल उपयुक्तता मैप भी बनाये जा रहे हैं। इससे क्षेत्र विशेष के लिए उपयुक्त फसलों का निर्धारण, फसल उत्पादन की क्षमता का निर्धारण होगा। मिट्टी जांच से यह पता चल जाता है कि उसमें क्या कमी है। कौन सा खनिज या अन्य तत्व अधिक है। मिट्टी जांच के आधार पर ही कृषि वैज्ञानिक खेतों में आवश्यक खाद देने की सलाह देते हैं। मिट्टी में कमी के आधार पर खाद का प्रयोग करने से उत्पादकता बढ़ती है। रासायनिक खाद का प्रयोग कम होता है।

यह भी पढ़ें:  मोबाइल पर किसानों को दिया जा रहा है मृदा स्वास्थ्य कार्ड, योजना में बिहार ने मारी बाजी

किस जिले में कितने नमूनों की होगी जांच

राज्य के अररिया जिले में 8400, अरवल 4700, औरंगाबाद 10300, बाँका 10300, बेगूसराय 16800, भागलपुर 15000, बक्सर 10300, भोजपुर 13100, दरभंगा 16800, गया 22500, गोपालगंज 13100, जमुई 9400, जहानाबाद 6600, कैमूर  10300, कटिहार 15000, खगड़िया 6600, किशनगंज 6600, मधेपुरा 12200, मधुबनी 19600, मुंगेर 8400, मुजफ्फरपुर 15000, नालंदा 18700, नवादा 13100, पश्चिम चम्पारण 16800, पटना 21500, पूर्वी चम्पारण 25300, पूर्णिया 13100, रोहतास 17800, सहरसा 9300, समस्तीपुर 18700, सारण 18700, शेखपुरा 5600, शिवहर 4700 सीतामढ़ी 16000, सिवान 17800, सुपौल 10300 एवं वैशाली 15000 नमूनों की जाँच की जाएगी।

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News