28.6 C
Bhopal
रविवार, मई 18, 2025
होमकिसान समाचार44 लाख से अधिक किसानों को दी गई 2900 करोड़ रुपए...

44 लाख से अधिक किसानों को दी गई 2900 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि

फसल बीमा राशि का भुगतान

देश में किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत अतिवृष्टि, बाढ़, जल भराव, बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फ़सलो को होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है। इस कड़ी में 13 जून के दिन मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 44 लाख 49 हजार किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान कर दिया है। 

13 जून के दिन मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में किसान-कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने राज्य के किसानों मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी की।

किसानों को दिए गए 6423 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश के राजगढ़ ज़िले में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2 हजार 123 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2 हजार 900 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में एक हजार 400 करोड़, इस प्रकार 6 हजार 423 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की।

यह भी पढ़ें:  खेतों में फसल अवशेष जलाने से होते हैं यह नुकसान, किसान इस तरह करें फसल अवशेषों का प्रबंधन

इसमें मध्यप्रदेश के बीमित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2021-22 में हुए फसलों के नुकसान के लिए 2 हजार 900 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। 

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News