28.6 C
Bhopal
बुधवार, मई 21, 2025
होमकिसान समाचारआज से मिट्टी एवं जल की जांच के साथ आधुनिक कृषि...

आज से मिट्टी एवं जल की जांच के साथ आधुनिक कृषि यंत्र प्रशिक्षण के लिए कृषि मेला

कृषि मेला रबी 2019- जल सरंक्षण जनशक्ति 4 जलशक्ति

बदलते मौसम तथा जलवायु में कृषि को भी बदलना जरुरी है इसके लिए नई-नई तकनीक के साथ–साथ कृषि यंत्रों का उपयोग जरुरी हो गया है | इसके लिए समय – समय पर सरकार के द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है | इसी क्रम हरियाणा सरकार के कृषि विभाग के द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है |

इस प्रशिक्षण की पूरी जानकारी इस प्रकार है :-

हरियाणा के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविध्यालय में 11 व 12 सितम्बर 2019 को कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है | इस कृषि मेला की थीम जल संरक्षण, जन शक्ति 4 जल शक्ति है |

इस जानकारी देते हुये सरकार के तरफ से बताया गया है कि कृषि मेले में किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीक की जानकारी दी जायेगी | उन्होंने बताया कि कृषि मेले में मृदा और पानी के सैंपल की टेस्टिंग भी की जाएगी | इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी |

यह भी पढ़ें:  इस तकनीक से कपास की खेती करने पर किसानों को मिलेगा 30 फीसदी अधिक उत्पादन

इस मेला के महत्वपुर बात यह है की रबी फसल 2019 – 20 के लिए बीज की खरीदी कर सकते हैं | यह बीज राज्य सरकार केद्वारा प्रमाणित है | इस मेले में किसानों उत्तम क्वालिटी के बीज भी खरीद सकते हैं | किसानों को फसलों, पशुपालन, गृह विज्ञान, मछली, उत्तम विज्ञान इत्यादि बारे विस्तार से जानकरी डी जाएगी | इस कृषि मेला में हजारों की संख्या में किसानों की भाग लेने की संभावना है |

कृषि मेला रबी 2019- जल सरंक्षण जनशक्ति 4 जलशक्ति पीडीऍफ़ डाउनलोड करें 

इस तरह की ताजा जानकरी विडियो के माध्यम से पाने के लिए किसान समाधान को YouTube पर Subscribe करें

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News