खाद्यान फसल उत्पादन 2018 – 19
कृषि सहकारिता तथा किसान कल्याण विभाग ने 2018 – 19 के लिए प्रमुख फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है | विभिन्न फसलों के उत्पादन का मूल्यांकन राज्यों से प्राप्त फीडबैक पर आधारित है और अन्य स्रोतों से प्राप्त सुचना से इसे सत्यापित किया गया है || तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार 2018 – 19 के दौरान मुख्य फसलों के अनुमानित उत्पादन का ब्यौरा इस प्रकार है |
खाद्यान – 283.37 मिलियन टन
- चावल – 115.63 मिलियन टन
- गेंहू – 101.20 मिलियन टन
- पौष्टिक / मोटे अनाज – 43.33 मिलियन टन
- मक्का – 27.82 मिलियन टन
- दलहन – 23.22 मिलियन टन
- चना – 10.09 मिलियन टन
- तुअर – 3.50 मिलियन टन
तिलहन – 31.42 मिलियन टन
- सोयाबीन – 13.74 मिलियन टन
- राई तथा सरसों – 8.78 मिलियन टन
- मूंगफली – 6.50 मिलियन टन
- कपास – 27.59 मिलियन गांठे (प्रति 170 किलोग्राम की)
- गन्ना – 400.37 मिलियन टन (रिकार्ड)
2018 – 19 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार देश में कुल खाद्यान उत्पादन 283.37 मिलियन टन अनुमानित है जो विगत पांच वर्षों (2013 – 14 से 2017 – 18) के औसत खाद्यान उत्पादन की तुलना में 17.62 मिलियन टन अधिक है |
भारत में 2017-18 की तुलना में 2018-19 में खाद्यान उत्पादन
- 2018 – 19 के दौरान चावल का कुल उत्पादन रिकार्ड 115.63 मिलियन टन अनुमानित है | चावल के उत्पादन में 2017 – 18 के 112.76 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 2.87 मिलियन टन की वृद्धि हुई है | यह विगत पांच वर्षों के औसत उत्पादन 107.80 मिलियन टन की तुलना में भी 7.83 मिलियन टन अधिक है |
- गेंहू का उत्पादन 101.20 मिलियन टन (रिकार्ड) अनुमानित है जो 2017 – 18 के दौरान प्राप्त 99.87 मिलियन टन गेंहू उत्पादन की तुलना में 1.33 मिलियन टन अधिक है | इसके अलावा 2018 – 19 के दौरान गेहूं का उत्पादन विगत पांच वर्षों के औसत गेहूं उत्पादन 94.61 मिलियन टन की तुलना में 6.59 मिलियन टन अधिक है |
- पौष्टिक / मोटे अनाजों का उत्पादन 43.33 मिलियन टन अनुमानित है जो औसत उत्पादन की तुलना में मामूली रूप से 0.24 मिलियन टन अधिक है |
- 2018 – 19 के दौरान दलहनों का कुल उत्पादन 23.22 मिलियन टन तक अनुमानित है जो विगत पांच वर्षों के औसत उत्पादन 20.26 मिलियन टन की तुलना में 2.96 मिलियन टन अधिक है |
- 2018 – 19 के दौरान देश में तिलहनों का कुल उत्पादन 31.42 मिलियन टन अनुमानित है | 2018 – 19 के दौरान तिलहनों का उत्पादन विगत पांच के औसत तिलहन उत्पादन की तुलना में 1.77 मिलियन टन अधिक है |
- 2017 – 18 की तुलना में 20.46 मिलियन टन की वृद्धि के साथ 2018 – 19 के दौरान देश में गन्ने का कुल उत्पादन 400.37 मिलियन टन अनुमानित है | इसके अलावा 2018 – 19 के दौरान गन्ना उत्पादन , विगत पांच वर्षों के औसत गन्ना उत्पादन 349.78 मिलियन टन की तुलना में भी 50.59 मिलियन टन अधिक है | कपास का उत्पादन 27.59 मिलियन गांठे (170 किलोग्राम) अनुमानित है तथा पटसन एवं मेस्टा का उत्पादन 9.79 मिलियन गाँठ (प्रति 180 किलोग्राम) अनुमानित है |