back to top
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
होमकिसान समाचारमुख्यमंत्री ने किसानों के लिए शुरू की 20 योजनाएँ, कृषि ज्ञान वाहनों...

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए शुरू की 20 योजनाएँ, कृषि ज्ञान वाहनों को किया रवाना

चुनावी वर्ष में किसानों के लिए कई नई योजनाएँ शुरू की जा रही है, इस कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार 15 मार्च के दिन अपने आवास में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट से 811 करोड़ की लागत वाली 20 योजनाओं का आरंभ व शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने कृषि ज्ञान वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। कृषि ज्ञान वाहनों से किसानों को कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेंगी।

इस अवसर पर किसानों के लिए कॉल सेंटर की सुविधा भी शुरू की गई है। अब राज्य के किसान 18001801551/1551 पर कॉल करके आ रही समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों के माध्यम से पा सकते हैं। साथ ही किसानों की समस्याओं के उचित निवारण हेतु पदाधिकारी, कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों से टेली कान्फ्रेंसिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

किसानों के लिए शुरू की गई यह योजनाएँ

बिहार के मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों के लिए 20 योजनाओं का आरंभ एवं शिलान्यास किया। उनमें किसान कॉल सेंटर, आत्मा योजना, राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र की घेराबंदी, कृषि प्रसार योजना, कृषि यंत्रीकरण, प्रति बूँद अधिक फसल योजना, बिहार पोषक अनाज (मिलेट्स) विकास योजना, बिहार मक्का विकास योजना, मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना, धान बीज वितरण कार्यक्रम, केला क्षेत्र विकास योजना, प्याज़, मखाना और अन्य उत्पादों के भंडारण, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना अंर्तगत ढैंचा बीज वितरण पान विकास योजना और मशरूम किट का वितरण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   किसान कमर्शियल खेती कर कमायें अधिक से अधिक मुनाफा, सरकार देती है अनुदान

कृषि ज्ञान वाहनों को किया गया रवाना

मुख्यमंत्री ने चार कृषि ज्ञान वाहनों को रवाना किया। कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने यह बताया कि किसानों को कृषि ज्ञान वाहनों के माध्यम से कृषि की सूचना दी जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। कृषि ज्ञान वाहनों से किसानों को निम्न सुविधाएँ दी जाएगी:-

  • सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना,
  • किसानों के ज्ञान वर्द्धन के लिए तकनीकी फिल्मों का प्रदर्शन,
  • कृषि प्रसार साहित्य के माध्यम से किसानों का लोक शिक्षण,
  • मिट्टी जाँच हेतु सैंपल के संग्रहण की सुविधा,
  • कृषि संबंधित समस्याओं को लेकर किसानों को सीधे घर पर निवारण की सुविधा,
  • सभी प्रकार के फसलों और पशु-पक्षी संबंधी समस्याओं का समाधान,
  • किसानों की समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान की बेहतर सुविधा दी जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप