back to top
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
होमकिसान समाचार1 जनवरी को यहाँ आयोजित किया जाएगा कृषि मेला, मेले में किसानों...

1 जनवरी को यहाँ आयोजित किया जाएगा कृषि मेला, मेले में किसानों के लिए यह रहेगा खास

किसान समागम कृषि मेला 2024

देश में किसानों को कृषि की नई तकनीकों से अवगत कराने एवं उन्हें खेती में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कृषि मेलों का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 का पहला किसान समागम कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नये साल की शुरुआत में प्रारंभ होने वाले इस मेले का आयोजन झारखंड राज्य के सरायकेला खरसावां के गोंडपुर मैदान में किया जाएगा। मेले के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे।

1 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले इस मेले की थीम विकसित गाँव-विकसित भारत रखी गई है। मेले में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों से जुड़े सरकारी विभागों, निजी संस्थानों, स्टार्टअप आदि द्वारा 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जो हजारों किसानों के साथ ही खेती-किसानी क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी होंगे।

यह भी पढ़ें   पशुओं के गर्भाधान के लिए आप भी खोल सकते हैं मैत्री केंद्र, 19 दिसंबर तक करें आवेदन

क्या है किसान समागम का मुख्य उद्देश्य

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा 1 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कृषि मेले का मुख्य उद्देश्य कृषि प्रक्रिया व उत्पादों के विभिन्न आयामों, नवीनतम कृषि-मशीनरी, कृषि इनपुट और किसान अनुकूल प्रथाओं के अन्य पहलुओं को प्रदर्शित करना है। साथ ही, मेला कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, विस्तारकर्मियों, नीति-निर्माताओं व कृषि अधिकारियों को अपना अनुभव किसान भाइयों-बहनों के साथ साझा करने का मंच है।

कृषि मेले में किसानों को मिलेगी यह जानकारी

मेले में झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्रों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। मेले में राज्य के हजारों किसान भाग लेंगे और जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे। विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए किसानों के विकास एवं उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी मेले में उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। मेले के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, ड्रोन का कृषि में उपयोग तथा कृषि को उद्यम के रूप में विकसित करने सहित अन्य संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण, अभी करें आवेदन

बता दें कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की संस्थाओं, राष्ट्रीय बीज निगम, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, इफको, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, अटारी (पटना) व राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर गोंडपुर मैदान, खरसावां, झारखंड में यह वृहद आयोजन किया जा रहा है। मेले में झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्रों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

6 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप