back to top
गुरूवार, मई 2, 2024
होमकिसान समाचार8 अक्टूबर से यहाँ आयोजित किया जाएगा कृषि मेला, किसानों को मिलेगी...

8 अक्टूबर से यहाँ आयोजित किया जाएगा कृषि मेला, किसानों को मिलेगी बीज से बाजार तक की जानकारी

कृषि विकास मेला 2023

देश में किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों से अवगत कराने, खेती से अधिक से अधिक मुनाफा कमाने एवं उन्हें आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा समयसमय कृषि विश्वविद्यालयों की मदद से कृषि मेलों का आयोजन किया जाता है। ऐसे ही एक तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा 8 से 10 अक्टूबर के दौरान किया जा रहा है।

हरियाणा में आयोजित किए जाने वाले इस कृषि मेले का नाम हरियाणा कृषि विकास मेला–2023 रखा गया है। कृषि विकास मेले में किसानों को बीज से बाजार तक की सभी जानकारी के साथ ही नए उन्नत कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, खेती की नई तकनीकों को देखने का मौक़ा मिलेगा। साथ ही किसानों मेले लकी ड्रॉ में ईनाम जीतने का भी अवसर दिया जाएगा।

कृषि विकास मेला 2023 में यह रहेगा खास

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस कृषि विकास मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व कृषि यंत्र निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें   नहीं बढ़ेंगे प्याज के भाव, सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लिया बड़ा फैसला

मेले में किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा श्री अन्न की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसान मेले में यह बातें रहेंगी ख़ास:-

  • मेले में प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित,
  • कृषि संबंधी उपकरणों, तकनीकों, नवाचारों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी,
  • वैज्ञानिक देंगे श्रीअन्न की खेती जुड़ी सभी जानकारी,
  • नए बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें, यंत्र व उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी,
  • मेले में हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन,
  • किसान खरीद सकेंगे विभिन्न उन्नत फसलों के बीज।

किसानों को उपलब्ध कराए जाएँगे उन्नत बीज

मेले में पहले की तरह ही इस वर्ष भी किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाईजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएँगे।

किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई खरीफ फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर फसल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच करवाने की किसानों को सुविधा दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें   महिलाओं को दिया जाएगा ड्रोन के लिए ऋण और प्रशिक्षण, बनाई जाएँगी 2 करोड़ लखपति दीदी: प्रधानमंत्री मोदी

कहाँ आयोजित किया जाएगा कृषि मेला

कृषि विकास मेला-2023 का आयोजन हरियाणा राज्य के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह मेला 8 अक्टूबर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक तीन दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। पहले की तरह ही इस साल भी यह मेला विश्वविद्यालय के कृषि मेला ग्राउंड, गेट न. 3 के सामने लगाया जाएगा। मेले की अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर कॉल कर सकते हैं या कृषि विभाग हरियाणा की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर देख सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप