back to top
28.6 C
Bhopal
शनिवार, फ़रवरी 15, 2025
होमकिसान समाचारयदि धान की फसल का सही दाम चाहिए तो 31 अगस्त...

यदि धान की फसल का सही दाम चाहिए तो 31 अगस्त से पहले यह काम करें

यदि धान की फसल का सही दाम चाहिए तो 31 अगस्त से पहले यह काम करें

किसान भाई यदि आपने वर्ष 2018 – 19 में धान की खेती कर रहें हैं  तो आपकी धान की फसल अक्टूबर से दिसम्बर तक घर में आ जायेगी | उसके बाद अप सभी किसान भाई अपनी धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचेंगे | इसके लिए आप को अपनी फसल का पंजीयन कराना होगा | अधिकतर राज्यों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों को पहले पंजीकरण करवाना आवश्यक है जिससे आप अपनी धान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं | इस पंजीयन की अंतिम तारीख मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त है | इसके बाद किसी भी किसान का पंजीयन नहीं होगातथा जिन किसानों का पंजीयन होगा वही किसान अपनी धान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं |

मध्यप्रदेश में अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कब एवं कैसे करवाएं यह जानने के लिए क्लिक करें |

यह भी पढ़ें:  मक्के की फसल में लगने वाले उत्तरी झुलसा रोग की पहचान और उसका उपचार कैसे करें

उत्तरप्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए क्या करें 

उत्तरप्रदेश के किसान भाई आप अपनी धान की फसल का पंजीयन खाद्ध विभाग के पोर्टल fcs.up.nic.in पर कर सकते हैं | किसान भाई आप को पंजीयन के लिए आधार नंबर , मोबाईल नंबर , बैंक खाता का विवरण तथा खतौनी की खाता संख्या की जरूरत पड़ेगा | इस पंजीयन का मुख्य उद्देश्य यह है की किसानों को विचोलियों से बचाया जा सके | इसके लिए कृषि विभाग ने खाध विभग के पंजीयन पोर्टल को राजस्व विभाग के आनलाईन पोर्टल से जोडा गया है | जिससे भूमि के रकबे का आनलाइन विवरण प्राप्त कर सम्बंधित तहसील के उपजिलाधिकारी / तहसीलदार के माध्यम से फसल के रकबे का आनलाइन सत्यापन कराया जा सके | सत्यापन के बाद किसान को अधिकतम धान बेचने की मात्र का विवरण अंकित कर दिया जायेगा | जिसे किसान प्रिंटआउट प्राप्त कर सकते हैं |

किसान भाई धान बेचते समय पंजीकरण प्रमाण – पत्र के साथ बैंक खाता, पासबुक एवं आधार मूल रूप से केन्द्र प्रभारी के समक्ष अंकित विवरण से मिलान हेतु प्रस्तुत करने होंगे |

यह भी पढ़ें:  जायद फसलों का रकबा हुआ दोगुना, पहली बार गर्मियों में बोई गई तिल, मूंगफली और सोयाबीन

धान की खरीदी वर्ष 2018 – 19 में पशिचमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़ झांसी, लखनऊ (जनपद सीतापुर एवं लखीमपुर खीरी) मंडलों में 01 अक्तूबर 2018 से तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कानपूर लखनऊ  (जनपद लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली) फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़ , विंध्यांचल, वाराणसी, इलाहाबाद , चित्रकूट मंडलों में 01 नवम्बर 2018 से धान क्रय किया जाना प्रस्तावित है |

छत्तीसगढ़ में अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कब एवं कैसे करवाएं यह जानने के लिए क्लिक करें |

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

2 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News