back to top
बुधवार, मई 1, 2024
होमकिसान समाचारदिसंबर महीने में कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

दिसंबर महीने में कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Weather Update: दिसंबर महीने के लिए वर्षा का पूर्वानुमान

इस वर्ष देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिससे भूमिगत जलस्तर में भी कमी आई है। ऐसे में किसानों को दिसंबर महीने में होने वाली वर्षा से काफी उम्मीदें हैं। यदि दिसंबर के महीने में अच्छी वर्षा होती है तो इससे फसलों को लाभ होगा और किसानों को सिंचाई से राहत मिलेगी। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने दिसंबर के महीने में होने वाली वर्षा के लिये पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के माने तो दिसंबर महीना इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में गरम रहने वाला है। वहीं यदि वर्षा की बात की जाये तो इस दौरान उत्तर भारतीय राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। यानी की इस महीने में ठंड कम पड़ेगी। वहीं उत्तर भारतीय राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है जिससे फसलों को लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें   मौसम विभाग ने बता दिया, दिसंबर से फरवरी माह तक देश में कैसी पड़ेगी ठंड

इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश

दिसंबर 2023 में प्रायद्वीपीय भारत के पाँच मौसमी उप-विभागों जिनमें तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल, कोस्टल आन्ध्र प्रदेश और यानम, रायलसीमा, केरल, माहे और दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक शामिल है, में मासिक वर्षा सामान्य वर्षा 69-131 एलपीए होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम, केंद्रीय और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

Rain Forecast for December 2023 Statewise
दिसम्बर 2023 में राज्यवार वर्षा की संभावना का पूर्वानुमान, source: भारतीय मौसम विभाग IMD

जैसा कि चित्र में नीले रंगों से दर्शाया गया है इन क्षेत्रों में दिसंबर के महीने जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्र शामिल है, में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं चित्र में पीले एवं लाल रंगों से दर्शाये गये क्षेत्रों जिनमें महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना, उड़ीसा एवं पूर्वी भारतीय राज्य शामिल है में अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   सरकार फसल अवशेष के लिए उपयोगी कृषि यंत्रों पर दे रही है 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी

दिसंबर महीने में कैसा रहेगा तापमान

Minimum and Maximum Temperature Forecast for December 2023
दिसम्बर 2023 में राज्यवार अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान, source: भारतीय मौसम विभाग IMD

मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर 2023 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है वहीं बात की जाये अधिकतम तापमान की तो यह भी देश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक रहेगा। यानी की इस महीने में पिछले वर्षों की तुलना में कम ठंड रहेगी।

10 टिप्पणी

    • उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, वाराणसी एवं आज़मगढ़ संभाग में कुछ स्थानों पर 1-2 दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। शेष राज्य में अभी बारिश की संभावना नहीं हैं।

    • अभी पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की ही संभावना है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप