Thursday, March 23, 2023

मौसम चेतावनी: आने वाले दिनों में इन जगहों पर हो सकती है गरज-चमक के साथ बारिश

आने वाले दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान

देश में अभी तेज गर्मी के सतह फसल कटाई एवं बिक्री का काम जोरों पर है | ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश यह काम बिगाड़ सकती है | देश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर असर साफ़ दिखाई दे रहा है, कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बूंदा बांदी एवं बारिश हो रही है | देश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही से किसान परेशान हैं | भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते देश के उत्तरी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा झारखंड आदि राज्यों में कई हिस्सों में गरज चमक एवं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है |

मध्यप्रदेश राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सिहोर, धार, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला,अनुपपुर, शाडोल,दिंडोरी, कटनी, छिंदवाडा, जबलपुर, सिवनी, मंडला,रीवा, सतना,सीधी, सिंगरौली, बेतुल एवं होशंगाबाद जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश

- Advertisement -

भारतीय मौसम विभाग जयपुर के द्वारा जारी चेतवानी के अनुसार अजमेर, अलवर, भीलवाडा, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, टोंक, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, श्रीगंगानगर जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

छत्तीसगढ़ राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग रायपुर के द्वारा जारी चेतवानी के अनुसार सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा,जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बेम्तारा, कबीरधाम, राजनंदगांव, बस्तर दंतेवाडा, सुकुमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

पंजाब एवं हरियाणा राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश

- Advertisement -

भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के द्वारा जारी चेतवानी के अनुसार पंजाब राज्य के पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरन-तारण, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, भटिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, रूपनगर, पटियाला, सास नगर, फतेहगढ़ साहिब जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

हरियाणा राज्य के लिए जारी की गई चेतावनी के अनुसार चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर,कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ अल्पकालीन ओलावृष्टि होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

बिहार राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग पटना के द्वारा जारी चेतवानी के अनुसार आगामी दिनों में 21 अप्रैल तक राज्य के वेस्ट चंपारण, सिवान, सरन, इस्ट चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शेओहर, समस्तीपुर,सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पुरनिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुर, बेगुसराई, लखीसराई, नवादा, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगरिया, जमुई जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

झारखण्ड राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग रांची के द्वारा जारी चेतवानी के अनुसार 21 अप्रैल तक देओगढ़,धनबाद, धुमका,गिरीध, जामात्रा, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज, पलामू, गरवा, लातेहार, छत्रा, लहोर्दागा, कोडरमा, गुमला, खूंती, रांची, रामगढ,बोकारो, हजारीबाग, सराइकेला, पूर्वी सिंग्भूमि, पश्चिमी सिंह भूमि एवं सिमडेगा जिलों में गरज चमक के साथ कहीं- कहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है | प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है |

 वहीँ उत्तरप्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है|

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Stay Connected

217,837FansLike
500FollowersFollow
859FollowersFollow
54,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles

ऐप खोलें