back to top
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
होमकिसान समाचारकृषि विभाग में 1051 पदों पर निकली भर्ती, 15 जनवरी से होंगे...

कृषि विभाग में 1051 पदों पर निकली भर्ती, 15 जनवरी से होंगे आवेदन

कृषि विभाग भर्ती 2024

कृषि क्षेत्र में नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार कृषि विभाग द्वारा राज्य में जल्द ही ख़ाली पड़े पदों को भरने के लिए नौकरी निकाली जाएगी। कृषि विभाग बिहार राज्य में 1051 पदों पर बहाली करेगा। लंबे समय बाद कृषि विभाग की ओर से इतनी रिक्तियां निकाली गई हैं। इसकी जिम्मेदारी बिहार लोकसेवा आयोग को सौंपी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ही इसके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बिहार कृषि विभाग द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके अंतर्गत राज्य के इच्छुक युवा 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन के लिए अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित की गई है। जो भी व्यक्ति आवेदन करना चाहते हैं वे परीक्षा की नियमावली बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

इन पदों पर होगी भर्ती

बिहार कृषि विभाग की और से ख़ाली पड़े कुल 1051 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे अधिक प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 866 पदों पर भर्ती होगी। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा सहायक और निदेशक (शश्य) एवं समकक्ष के कुल 155 पदों पर भर्ती होगी। वहीं सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण के लिए कुल 11 पद, सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण के कुल 19 पदों पर भर्तियाँ निकाली गई हैं।

तीन विषयों पर होगी परीक्षा

इच्छुक युवाओं को कृषि विभाग में नौकरी के लिए परीक्षा देना होगा, इसके लिए दो प्रश्नपत्र होंगे। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा तीन विषयों की होगी, जिसमें सामान्य हिंदी के लिये 100 अंक का एक पत्र होगा। सामान्य ज्ञान का 100 अंक का एक पत्र होगा। संबंधित विषय के 200 अंकों के दो पत्र यानी 400 अंकों की परीक्षा होगी। परीक्षा दो-दो घंटे की होगी इसमें वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाएँगे।

यह भी पढ़ें   मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण, अभी करें आवेदन

सामान्य हिंदी की परीक्षा में पास करना अनिवार्य है। इसमें 30 अंक लाना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वालों को 50 अंकों का साक्षात्कार होगा। इस परीक्षा में पूर्व से कार्य करने वाले कर्मियों को कुछ अंकों का वेटेज भी दिया जाएगा।

कृषि विभाग में भर्ती के लिए किस उम्र के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं?

बिहार सरकार द्वारा अभी जारी पदों पर भर्ती के लिए आयु का निर्धारण किया गया है। जिसके अनुसार 01 अगस्त 2023 को अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष की होनी चाहिए। वहीं पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित महिला के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष रखी गई है।

अभी जारी रिक्त पदों की भर्ती पर विधिवत नियोजित एवं कार्यरत संविदा कर्मियों को समान पद पर सीधी भर्ती के तहत नियमित नियुक्ति में अधिकतम उम्र सीमा में उतने वर्षों तक की छूट दी जाएगी, जीतने वर्षों तक उनके द्वारा बिहार सरकार में संविदा के आधार पर समान पद पर कार्य किया गया हो। इसमें भी दिनांक 1/08/2023 को अधिकतम उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

कोटि एवं पद नाम
शैक्षणिक योग्यता

बिहार कृषि सेवा कोटि-1

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/ उप परियोजना निदेशक (आत्मा)/ सहायक निदेशक एवं समकक्ष

मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/ संस्थान/ केंद्रीय विश्वविद्यालय (कृषि संकाय) से कृषि विज्ञान स्नातक की डिग्री। shall be degree of bachelor in agriculture science (B.Sc. Ag.) from any recognised agriculture University/ institute/Central University (agriculture Faculty).

कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री के अन्तर्गत अन्य संबंधित/ संवर्गी विषय के स्नातक डिग्री मान्य नहीं होगी।

बिहार कृषि सेवा कोटि-2 (कृषि अभियंत्रण)

सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण)

मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/ संस्थान/ केंद्रीय विश्वविद्यालय (कृषि संकाय) से कृषि अभियंत्रण में स्नातक की डिग्री।

बिहार कृषि सेवा कोटि-5 (पौधा संरक्षण)

सहायक निदेशक (पौध संरक्षण)

मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/ संस्थान/ केंद्रीय विश्वविद्यालय (कृषि संकाय) से Elective Plant Protection (पौधा संरक्षण) में स्नातक की डिग्री।

बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि– 01

प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष

मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय/ संस्थान से कृषि विज्ञान में स्नातक ( B.Sc. Agriculture) की डिग्री।

यह भी पढ़ें   अब मात्र 100 रुपए में फसल पर होगा यूरिया का छिड़काव, सरकार ने बनाई नई योजना

कृषि विभाग में नौकरी के लिए आवेदन कहाँ करना होगा?

बिहार कृषि विभाग द्वारा कुल 1051 पदों पर भर्ती निकाली गई है, इसके लिए इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक व्यक्ति को बीपीएससी के पोर्टल https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। पोर्टल भर्ती संबंधित सभी जानकारी देखी जा सकती है। बता दें कि अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग शुल्क देना होगा।

कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती की पूरी जानकारी के लिए Pdf डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप