back to top
28.6 C
Bhopal
रविवार, जनवरी 26, 2025
होमकृषि बिजनेसबेर की गोली बनाना

बेर की गोली बनाना

बेर की गोली बनाना एक अच्छा रोज़गार हो सकता है | विकसित बेर की गोली एक पौष्टिक मिठाई है और इसे कृत्रिम सुगंध व मसालायुक्त गोलियों के उत्तम विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बच्चों और वयस्कों के लिए एक स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता है |

देश के अर्द्ध शुष्क और शुष्क क्षेत्रों में लगाया जाने वाला महत्वपूर्ण लेकिन कम उपयोग में लाया जाने वाला फल है। बेर एक पौष्टिक फल है, जिसमें विटामिन बी समूह की मात्रा (थाइअमीन, राइबोफ्लेविन और नियासिन), विटामिन सी और β कैरोटीन की मात्रा भरपूर है, जो विटामिन ए के लिए अग्रदूत है। bercandy यह फास्फोरस, कैल्शियम और लोहे जैसे खनिजों से भी समृद्ध है। बेर के प्रसंस्कृत उत्पादों को अधिक समय तक रखकर उनका विपणन किया जा सकता है। ऐसा ही एक उत्पाद है CIPHET (सीफेट) द्वारा विकसित ऑस्मो एयर तकनीक का प्रयोग कर निर्मित की जाने वाली बेर की गोली (कैंडी)।

बेर की गोली बनाने की प्रक्रिया 

अच्छे फल को सतह पर जमा किसी भी प्रकार की गन्दगी या अनचाहे कणों को निकालने के लिए नल के पानी से धोया जाता है। बेर के फल का डंठल हाथ से हटा दिया जाता है। छिलका उतारने का काम हाथों से तेज स्टेनलेस स्टील के चाकू का उपयोग कर किया जाता है। सभी प्रक्रियाओं के दौरान संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्यकर स्थितियां बरकरार रखी जाती हैं। फल का खाने योग्य भाग फांकों के रूप में काटा जाता है और बीज निकाल दिया जाता है। हल्के एवम अच्छे रंग की गोली प्राप्त करने के लिए बेर की फांकों को 0.2% KMS के साथ भाप में पकाया जाता है।

ऑस्मॉटिक एजेंट, यानी चीनी का सिरप (30, 40, 50, और 60 ° B) पानी में चीनी की निर्धारित मात्रा डालकर और इसे अच्छी तरह से मिला कर तैयार किया जाता है। इसके बाद शकर को घोलने के लिये इसे 100 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है। सिरप की शुद्धि के लिए उबालते समय शकर के सिरप में साइट्रिक एसिड (0.2%) मिलाया जाता है। तैयार सिरप को मलमल के एक साफ कपडे के माध्यम से छाना जाता है और और कमरे के तापमान तक ठंडा किया जाता है।

बेर की गोली भाप में पकायी गयी फल की फांकों को एक बर्तन में ऑस्मॉटिक एजेंट में 1:2 के अनुपात में (फांकें: चीनी का सिरप) 48 घंटे तक परिवेश की स्थिति में डुबो कर तैयार किया जाता है। 48 घंटे के बाद, सिरप को बहा दिया जाता है और बेर की फांकें एक-एक टुकडे के रूप  में ट्रे में जमा दी जाती हैं और ट्रे ड्रायर में 5-6 घंटों के लिए 60 डिग्री सेल्सियस पर सुखा दी जाती हैं। सुखायी गयी फल की फांकें पैकिंग से पहले ठंडी कर दी जाती हैं।

पौष्टिक संरचना

पौष्टिक संरचना के रूप में बेर की गोली में नमी की मात्रा, घुलनशील तत्व, एक्सॉर्बिक अम्ल, अम्लता, कुल शर्करा और घटती शर्करा की मात्रा क्रमशः 10.08%, 48 °बी, 95.97 मिग्रा/100gm, 0.225%, 21.65% और 9.67% पायी गयी।

 

download app button
whatsapp channel follow

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News