बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान
अधिक वर्षा से देश के कुछ राज्य बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, जिसमें बिहार तथा असम प्रमुख राज्य है | बिहार में इस वर्ष जुलाई माह में राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने तथा नेपाल से बिहार के सीमावर्ती जिलों से गुजरने वाली नदियों में पानी छोड़ने के कारण 19 जिलों में खरीफ फसल के साथ– साथ किसान भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं | राज्य सरकार के तरफ से कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बताया है कि राज्य में आई बाढ़ के चले जाने के बाद किसानों को सहायता की जाएगी |
प्रारंभिक सर्वेक्षण के अनुसार लगभग 7,66,729 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल प्रभावित हुई है | सरकार द्वारा पानी के निकल जाने के बाद किसानों को खड़ी फसलों के वास्तविक नुकसान के अनुसार भरपाई आपदा प्रबंधन के द्वारा तय मानकों के अनुसार की जाएगी | अभी बाढ़ प्रभावित क्षत्रों में सरकार द्वारा पूरी सन्वेदनशीलता के साथ राहत कार्य किया जा रहा है | जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने में तत्पर हैं |
19 जिलों के किसान बाढ़ से प्रभावित
बिहार सरकार के तरफ से बताया गया है कि राज्य के 19 जिलों में किसानों के लिए राहत कार्य कर रही है | प्रदेश के 19 जिले बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित हैं | यह जिले इस प्रकार है :- सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार के कुल 215 प्रखंड शामिल हैं |
पशुओं के लिए चारा, दवा तथा चिकित्सा की व्यवस्था
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बाढ़ राहत कार्यों में आम–जनों के साथ–साथ पशु/पक्षियों का भी पूरा–पूरा ख्याल रखने का निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दे दिए गए है | पर्याप्त मात्रा में पशु के लिए चारा, आवश्यक दवा तथा पशु चिकित्सकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है | सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों में पशुओं के लिए शिविर लगाया गया है तथा इसके साथ ही बीमार पशुओं की चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है |
बाढ से बहाव
जी सर पानी उतरने के बाद सर्वे करवाएं |