किसान समाचार

फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को दिया जायेगा अनुदान

baarish fasal nuksan anudan 2019 bihar

वर्षा से प्रभावित फसल क्षति का अनुदान

इस वर्ष उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश एवं सूखे से किसान प्रभावित रहे हैं | इससे किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है | सरकारों द्वारा पहले ही मानसून में आई बाढ़ एवं कम बारिश से हिइ फसल नुकसान का अनुदान किसानों को दिया जा रहा है | वह अभी तक किसानो के बैंक खातों में पहुंचा भी नहीं था के दोबारा से बेमौसम बारिश एवं ओले से फसलों को नुकसान हो गया है | ऐसे में राज्य सरकार अभी हुए फसल के नुकसान का सर्वे करवा रही है | यह नुकसान अभी मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं बिहार राज्य में सर्वधिक हुआ है | मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पहले ही बारिश से किसानों को हुए नुकसान के आकलन के लिए सर्वे के निर्देश दे दिए हैं अब बिहार राज्य में भी यह आकलन जल्द किया जायेगा |

किसानों को फसल क्षति का दिया जायेगा अनुदान

 बिहार कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है की विगत दिनों असामयिक वर्षा होने से राज्य के कई जिलों में धान के फसल को नुकसान पहुँचने की सुचना प्राप्त हुई है | राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में धान की कटनी प्रायः समाप्त हो चुकी है, परन्तु दक्षिण बिहार के जिलों के कुछ क्षेत्रों में धान की कटनी शेष राह गई थी तथा की जगहों में धान की दौनी नहीं हो पाई थी, धान का बोझा खलिहान में ही जमा था | इन क्षेत्रों में असमयिक वर्षा होने से ढहन की फसल को नुकसान पहुंचा है |

कृषि मंत्री ने कहा की ऐसे क्षेत्रों, जहाँ हाल के दिनों में हुई वर्षा से धान के फसल को हानि हुई है, वहां किसान भाई-बहनों को उनके धान के फसल के नुकसान का नियमाकुल भरपाई की जाएगी | ऐसे क्षेत्रों के कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को फसल की क्षति का आकलन करें के लिए विभाग द्वारा निदेशित किया जा चूका है |विभागीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा धान की फसल के क्षति का आकलन करने का कार्य किया जा रहा है | क्षति का आकलन से सम्बंधित किसान भाइयों एवं बहनों को धान की क्षति का निय्माकुल भरपाई की कार्यवाही की जाएगी |

किसान समाधान के YouTube चेनल की सदस्यता लें (Subscribe)करें

मंडी भाव, मौसम और सरकारी योजनाओं का तुरंत अपडेट पाने के लिए:

2 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *