back to top
28.6 C
Bhopal
शुक्रवार, जून 28, 2024
होमकिसान समाचारकिसानों को चीना के खेतों का कराया गया भ्रमण, साथ ही...

किसानों को चीना के खेतों का कराया गया भ्रमण, साथ ही मडुआ की खेती का दिया गया प्रशिक्षण

सरकार मोटे अनाजों की खेती पर काफी ज़ोर दे रही है। इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके इसके लिए सरकार द्वारा कई नई योजनाएँ भी शुरू की गई हैं। इसके अलावा किसानों को इन फसलों की खेती के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। ऐसे ही मोटे अनाजों में चीना और मडुआ भी शामिल है। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में इसकी खेती कम होती है। अब किसानों को चीना और मडुआ की खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

खरीफ महोत्सव कार्यक्रम के तहत नालंदा जिले के चार प्रखंड के 100 किसानों को चीना और मडुआ की खेती का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही इन्हें बिहार शरीफ के मघडा में की जा रही चीना की खेती का स्पॉट भ्रमण भी कराया गया। किसानों को चीना की खेती में होने वाले मुनाफ़े के बारे में भी जानकारी दी गई। चीना की खेती करने वाले किसानों ने भी इन्हें प्रोत्साहित किया। क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान चीना की खेती के तरीके, उत्पादन और होने वाले लाभ के बारे में स्थानीय किसानों द्वारा जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें   मंडी में गेहूं की साफ-सफाई करवाने के लिए किसानों को देना होगा इतनी राशि

किसानों को दिया गया मडुआ की खेती का प्रशिक्षण

आत्मा सभागार में किसानों को मडुआ की खेती को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया। आत्मा के उप-परियोजना निदेशक अविनाश कुमार ने बताया कि क्लस्टर के रूप में किसानों को मडुआ की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अगर ये क्लस्टर में खेती होती है तो विभागीय योजनाओं का लाभ देने में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि चीना हो या मडुआ दोनों ही स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद है। अब बड़ी संख्या में लोग इन्हें अपने खाने में शामिल कर रहे हैं।

डीएओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि वर्तमान समय में सिंचाई की काफी समस्या है। इस कारण सभी किसान धान की खेती नहीं कर पाते हैं। ज़मीन परती रह जाती है। ऐसे में किसान यदि मोटे अनाज की खेती करते हैं तो सिंचाई और उर्वरक की खपत भी कम होती है। इसलिए किसानों के लिए चीना की खेती एक बेहतर विकल्प है। इसका बाजार भी उपलब्ध है। यदि किसान क्लस्टर में खेती करते हैं तो विभाग द्वारा यंत्र उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। स्पॉट विज़िट करने के बाद कुछ किसानों ने चीना की खेती की शुरुआत करने की भी बात कही है। बिंद प्रखंड के संजय पंडित ने बताया कि अभी तक चीना की खेती नहीं की है लेकिन अब करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें   1400 किसानों के खेतों में सब्सिडी पर लगाये जाएँगे सोलर पम्प सेट, 1174 पंप के लिये स्वीकृति जारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबर