back to top
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
होमकिसान समाचारइन ज़िलों के किसानों को दिया गया वर्ष 2021 में अधिक बारिश...

इन ज़िलों के किसानों को दिया गया वर्ष 2021 में अधिक बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान मुआवजा

फसल नुकसानी का मुआवजा वर्ष 2021

पिछले वर्ष अधिक बारिश, बाढ़, ओलावृष्टि एवं कीट रोगों से किसानों की फसलों को काफ़ी नुकसान हुआ था। जिसकी भरपाई राज्य सरकारों के द्वारा गिरदावरी कर किसानों की फसलों को हुए नुकसान के आधार पर की जाती है। कई किसानों को अभी तक पिछले रबी एवं खरीफ सीजन में हुई फसल ख़राबे का मुआवजा नहीं दिया गया है। 3 मार्च को राजस्थान की विधान सभा में प्रदेश में माह दिसम्बर, 2019 से जनवरी, 2022 तक तेज सर्दी, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, मावठ व पाला पड़ने से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की जानकारी माँगी गई। 

राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की फसलों के नुकसान के लिए वर्ष 2021-22 की गिरदावरी प्रकियाधीन है इसका परिणाम आते ही प्रभावित किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार के जयपुर में पदस्थापित अधिकारी कृषि विभाग को मौसम की जानकारी भेजते हैं। साथ ही उन्होंने वर्ष 2020-21 एवं 2021 में रबी एवं खरीफ सीजन में क्रमशः ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश एवं बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान एवं किसानों को दिए गए भुगतान की जानकारी उन्होंने पटल पर रखी।

यह भी पढ़ें   अब सरकार सस्ते में बेचेगी चना दाल, आम लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत

33 प्रतिशत की फसल क्षति होने पर दिया जाता है मुआवजा

श्री मेघवाल ने बताया कि कृषकों की फसलों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक खराबी पाये जाने पर कृषकों को भारत सरकार के एसडीआरएफ नोम्र्स के अनुसार कृषि आदान-अनुदान राशि का भुगतान किया जाता है। विधायक श्री सतीश पूनियां के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में दिसम्बर, 2019 से जनवरी 2022 की अवधि में रबी फसल वर्ष 2019-20, जायद फसल वर्ष 2020, खरीफ फसल वर्ष 2020, रबी फसल 2020-21, खरीफ फसल वर्ष 2021 तथा रबी फसल 2021-22 में अब तक प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ओलावृष्टि से हुये फसल खराबे तथा खरीफ फसल वर्ष 2021में बाढ़ से हुये फसल खराबे के क्षेत्र की जिलेवार सूचना सदन के पटल पर रखी। किसान समाधान रबी सीजन वर्ष 2020-2021 एवं खरीफ सीजनवर्ष 2021 के दौरान किसानों को हुए नुकसान एवं उसके भुगतान की जानकारी अपने पाठकों के लिए लाया है। 

रबी फसल वर्ष 2020-21 में हुई फसल क्षति एवं किसानों को भुगतान

प्रभावित जिले
फसल ख़राबे का क्षेत्रफल 33 प्रतिशत या इससे अधिक (हेक्टेयर में)
किसानों की संख्या जिन्हें कृषि आदान अनुदान का भुगतान किया गया है
भुगतान की राशि (रुपए लाखों में)

अलवर

64.37

163

7.42

भरतपुर

1119.24

1219

96.87

बीकानेर

419.32

124

33.31

चित्तोड़गढ़

147

135

12.83

चूरु

1240

308

64.39

हनुमानगढ़

8104

4504

369.88

झुनझुनू

9480.2

4814

608.27

कोटा

805

527

47.59

सवाईमाधोपुर

435

468

31.62

टोंक

104

225

6.65

योग

21918

12487

1278.73

यह भी पढ़ें   फसल खराब होने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा

खरीफ फसल वर्ष 2021 में हुई फसल क्षति एवं किसानों को किया गया भुगतान

प्रभावित जिले
फसल ख़राबे का क्षेत्रफल 33 प्रतिशत या इससे अधिक (हेक्टेयर में)
किसानों की संख्या जिन्हें कृषि आदान अनुदान का भुगतान किया गया है
भुगतान की राशि (रुपए लाखों में)

अजमेर

50200

बारां

188596

34248

1439.18

बूंदी

105900

धौलपुर

4192.93

2000

66.56

झालवार

287184

180320

9130.79

कोटा

94740

41583

2512.02

नागौर

291632

सवाईमधौपुर 

6482

टोंक

59976

योग
1088902.93
258151
13148.55

खरीफ फसल में ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान एवं उसकी भरपाई

प्रभावित जिले
फसल ख़राबे का क्षेत्रफल 33 प्रतिशत या इससे अधिक (हेक्टेयर में)

श्रीगंगानगर 

104.27

10 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप