back to top
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
होमकिसान समाचारस्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 15 बड़ी घोषणाएँ, जानिए किसानों को...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 15 बड़ी घोषणाएँ, जानिए किसानों को क्या-क्या मिला?

आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के साथ ही अनेक राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों द्वारा कई नई घोषणाएँ की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगात दी है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने 15 बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणाओं में सभी वर्गों का ध्यान रखा है, खासकर महिला, किसान एवं छत्तीसगढ़ी भाषा का।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए राज्य में रोज़गार सृजन एवं किसानों कि आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि के साथ ही सहायक गतिविधियों जैसे मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन को लेकर दो बड़ी घोषणा की हैं। जानते हैं मुख्यमंत्री के द्वारा की गई इन घोषणाओं में किसानों के लिए क्या ख़ास है:-

किसानों के लिए की गई यह घोषणाएँ

  1. मछली पालन और लाख पालन को कृषि का दर्जा दिये जाने के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अब रेशम कीट पालन एवं मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा देने की घोषणा की है। जिससे अब किसानों को इन गतिविधियों के लिए ऋण एवं अन्य सुविधाएँ आसानी से मिल सकेगी।
  2. छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुक्कुट पालन को प्रोत्साहित करने नवीन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नेछत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना” प्रारंभ किये जाने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालकों को सब्सिडी तथा वाणिज्यिक दर के स्थान पर अब रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करायी जाएगी।
यह भी पढ़ें   अब किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे बिजली विभाग के चक्कर, इस एप पर घर बैठे मिलेगी सभी सुविधाएँ

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य में किसानों के लिए अभी तक किए गए कार्यों को भी अपने संबोधन में शामिल किया। उन्होंने इस बात को दोहराया कि सरकार इस वर्ष खरीफ मौसम में छत्तीसगढ़ के किसान भाईबहनों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

ताजा खबरें

डाउनलोड एप