Home किसान समाचार महाराष्ट्र के इन हिस्सों में पहुंचा मानसून, 3-4 दिनों में पहुंचेगा मुंबई

महाराष्ट्र के इन हिस्सों में पहुंचा मानसून, 3-4 दिनों में पहुंचेगा मुंबई

 |  |
Monsoon Latest Update 6th June 2024

समय से दो दिन पहले ही केरल पहुंचा मानसून अब महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही मानसून ने देश के कई राज्यों को भी कवर कर लिया है, जिसके चलते दक्षिण भारतीय राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 6 जून को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पहुँच गया है और साथ ही इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है जिससे यह जल्द ही अन्य राज्यों में भी दस्तक दे देगा।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिलहाल महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अंदरूनी हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है। इसके बाद यह महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों को भी कवर करेगा। जिसके बाद अगले 3-4 दिनों में यह मुंबई में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के इलाकों में शनिवार यानि 8 जून से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मानसून अभी कहाँ तक पहुंचा है?

मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून तक मानसून पूर्वोत्तर राज्यों, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश को कवर करते हुए महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पहुँच चुका है। यदि बात की जाये मानसून की उत्तरी सीमा की तो यह महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सोलापुर, तेलंगाना में मेडक, आंध्र प्रदेश में भद्राचलम और विजयनगरम और पश्चिम बंगाल में इस्लामपुर पर बनी हुई है।

आईएमडी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई है। जिसके चलते मानसून जल्द ही कर्नाटक के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों (मुंबई को मिलाकर), दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कुछ हिस्सों को कवर करेगा।

इन राज्यों में जारी रहेगा लू का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक़ मध्य प्रदेश में 6 से 10 जून तक, झारखंड में 7 से 10 जून तक, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उड़ीसा में 8 से 10 जून तक लू चलेगी। वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 7 से 10 जून तक लू का प्रकोप जारी रह सकता है। इसके अलावा बिहार में 7 जून, उड़ीसा में 6 से 7 जून और पश्चिम बंगाल में 6 से 10 जून तक लू चलने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
यहाँ आपका नाम लिखें

Exit mobile version