28.6 C
Bhopal
मंगलवार, मई 20, 2025
होमकिसान समाचारसरकार ने लांच किया रंगीन मछली एप, 8 भाषाओं में मिलेगी...

सरकार ने लांच किया रंगीन मछली एप, 8 भाषाओं में मिलेगी सभी जानकारी

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भुवनेश्वर स्थित भाकृअनुप-केंद्रीय मीठा जल जीवपालन अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-सीफा) में रंगीन मछली मोबाइल एप लॉन्च किया। रंगीन मछली एप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के सहयोग से भाकृअनुप-सीफा द्वारा विकसित किया गया है। यह एप सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो शौकीनों, एक्वेरियम शॉप मालिकों और मछली पालकों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इस कार्यक्रम में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

रंगीन मछली पालन की मिलेगी जानकारी

रंगीन मछली एप पर आठ भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय सजावटी मछली प्रजातिओं के बारे में जानकारी मिलेगी। जिससे अधिक से अधिक लोग इस एप का लाभ ले सकेंगे। चाहे शौकिया लोग मछली की देखभाल पर मार्गदर्शन चाहते हों या किसान अपनी नस्लों में विविधता लाना चाहते हों यह एप देखभाल, प्रजनन और रखरखाव के तरीकों पर व्यापक जानकारी उपलब्ध कराता है।

यह भी पढ़ें:  किसान इस तरह करें मूंग की फसल में सफेद मक्खी कीट का नियंत्रण

इस एप में उपलब्ध “एक्वेरियम शॉप्स ढूँढें” ऑप्शन से उपयोगकर्ता अपने नजदीकी एक्वेरियम की दुकान मालिकों द्वारा अपडेट की गई जानकारी की मदद से एक्वेरियम दुकानों का पता लगा सकते हैं। इस एप की मदद से स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने और उपयोगकर्ताओं को सजावटी मछली और एक्वेरियम से संबंधित उत्पादों के लिए विश्वसनीय स्रोतों से जोड़ने का काम किया जाएगा।

इसके अलावा, ऐप में सजावटी मछली उद्योग में नए लोगों और पेशेवरों दोनों के लिए शैक्षिक मॉड्यूल शामिल हैं। एक्वेरियम केयर की मूल बातें मॉड्यूल में एक्वेरियम के प्रकार, मछलियाँ, जल निस्पंदन, प्रकाश व्यवस्था, भोजन, दिन-प्रतिदिन के रखरखाव जैसे आवश्यक विषयों को शामिल किया गया है, जबकि “सजावटी जलीय कृषि” मॉड्यूल विभिन्न सजावटी मछलियों के प्रजनन, पालन पर ध्यान केंद्रित करता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Install APP
Join WhatsApp

Must Read

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
यहाँ आपका नाम लिखें

Latest News